शेयर बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी चमक
घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,430 रुपये से लेकर 97,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
ईपीएफओ ने मार्च 2025 के दौरान 14.58 लाख सदस्य जोड़े
सेवानिवृति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मार्च महीने के दौरान कुल 14.58 लाख सदस्य जोड़े हैं। यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 1.15 फीसदी अधिक है। ईपीएफओ ने इस साल मार्च में करीब 7.54 लाख नए सदस्य जोड़े हैं।
आठवें वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक सैलरी 51 हजार तक होने का अनुमान, 1 जनवरी से लागू होगा
सरकार 8वें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से लागू करेगी। वेतन आयोग को 16 जनवरी 2025 को मंजूरी दी गई थी। इस बीच सरकार को सुझाव दिया गया है कि कर्मचारियों के लेवल को मर्ज किया जाए। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि वेतन आयोग 2.86 तक का फिटमेंट फैक्टर लागू कर सकता है।
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में आया उछाल
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद कुछ देर तक मामूली उतार-चढ़ाव होता रहा, लेकिन पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। इस लिवाली के कारण शेयर बाजार की चाल में तेजी आ गई।
स्टॉक मार्केट में एक्रेशन फार्मा की कमजोर एंट्री से निराशा, लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट के बावजूद घाटे में निवेशक
हेल्थकेयर प्रोडक्ट और दवाइयां बनाने वाली कंपनी एक्रेशन फार्मास्यूटिकल्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में कमजोर एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को काफी निराश किया। हालांकि कमजोर लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से कंपनी के शेयर अपर सर्किट तक पहुंच गए।
भारत-अमेरिका ने व्यापार समझौते के पहले चरण को शीघ्र पूरा करने पर चर्चा की
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर बातचीत का दौर जारी है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को वॉशिंगटन में अमेरिकी वाणिज्य सचिव हावर्ड लुटनिक के साथ दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण पर बातचीत में तेजी लाने के लिए चर्चा की।
इंटेग्रिटी इंफ्राबिल्ड डेवलपर्स की स्टॉक मार्केट में फीकी एंट्री, मामूली मुनाफे में निवेशक
बिल्डिंग्स, सड़क और पुल बनाने वाली कंपनी इंटेग्रिटी इंफ्राबिल्ड डेवलपर्स लिमिटेड की फीकी एंट्री ने आज कंपनी के आईपीओ निवेशकों को काफी निराश किया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 100 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
डीपीआईआईटी ने जलवायु-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को समर्थन देने के लिए जीईएपीपी से किया समझौता
द्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने देश के स्वच्छ ऊर्जा और विनिर्माण क्षेत्रों में नवाचार, स्थिरता और उद्यमशीलता में तेजी लाने के लिए ग्लोबल एनर्जी अलायंस फॉर पीपल एंड प्लैनेट (जीईएपीपी) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
आईआईसीए और डीजीआर ने वरिष्ठों के लिए दूसरा प्रमाणन कार्यक्रम पूरा किया
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (आईआईसीए) और डायरेक्टरेट जनरल रीसेटलमेंट (डीजीआर) नेे वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ स्वतंत्र निदेशक के लिए दूसरा प्रमाणन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस कार्यक्रम में भारतीय सशस्त्र बलों के 30 उच्च-श्रेणी के अधिकारी शामिल हुए।
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 20 रुपये के नए नोट करेगा जारी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जल्द ही महात्मा गांधी (नई) सीरीज में 20 रुपये मूल्यवर्ग के नए बैंक नोट जारी करेगा। इन नोटों पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। आरबीआई ने शनिवार को जारी बयान में बताया है कि महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में 20 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट जारी किए जाएंगे, जिन पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे।