डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर लगाया 100% टैरिफ, भारत को हर साल ₹61 हजार करोड़ का होगा नुकसान
अमेरिका 2 अप्रैल से भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा। इसका मतलब यह कि भारत जितना टैरिफ अमेरिकी कंपनियों से आने वाले सामान पर लगाएगा अमेरिका भी उतना ही टैरिफ भारतीय कंपनियों के अमेरिका जाने वाले सामान पर लगाएगा। ये ऐलान अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय समय के मुताबिक 5 मार्च को सुबह अमेरिकी संसद के जॉइंट सेशन में किया।
सरकार ने अजय भादू को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस का सीईओ नियुक्त किया
केंद्र सरकार ने अजय भादू को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। जीईएम पोर्टल वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन सरकारी खरीद के लिए एक प्लेटफॉर्म है। भादू के पास नीति निर्माण और कार्यान्वयन में दो दशकों से अधिक का अनुभव है।
नथिंग फोन 3a सीरीज की लॉन्चिंग आज: जानिए क्यों खास है ये डिवाइस
आज भारत में Nothing Phone (3a) सीरीज को लॉन्च किया जाना है। ऐसे में जो लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए ये खबर बहुत अहम है। बता दें कि यह Nothing का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जो Nothing Phone (2a) सीरीज का सक्सेसर है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 4 हफ्ते की राहत, SEBI की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच पर नहीं दर्ज होगी एफआईआर
बी की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच समेत 6 अधिकारियों पर FIR दर्ज करने के स्पेशल कोर्ट के आदेश पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज यानी, मंगलवार (4 मार्च) को रोक लगा दी। बुच ने स्पेशल कोर्ट के इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर जस्टिस एसजी डिगे ने सुनवाई की।
तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल
ओपेक और इसके सहयोगी देश द्वारा क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) के उत्पादन में बढ़ोतरी करने का संकेत दिए जाने के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत पर दबाव बना हुआ है। इसकी वजह से आज क्रूड ऑयल 3 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।
मैंगनीज अयस्क खनन कंपनी मॉयल ने फरवरी में सर्वश्रेष्ठ उत्पादन किया, बिक्री 3 फीसदी बढ़ी
सार्वजनिक क्षेत्र की मैंगनीज ओर (इंडिया) लिमिटेड (मॉयल) ने फरवरी में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी ने फरवरी महीने में 1.53 लाख टन मैंगनीज (एमएन) अयस्क का उत्पादन करके 2025 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया है।
इनफिनिक्स ने पेश किया सोलर चार्जिंग फोन,दुनिया का सबसे पतला फोन
स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में इनफिनिक्स ने जीरो मिनी ट्राई-फोल्ड कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन पेश किया है। ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के अलावा पहला सोलर पावर्ड कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन भी इन्फिनिक्स ने पेश किया है।
Ola Electric layoff: ओला इलेक्ट्रिक में 1000 से अधिक कर्मचारियों की होगी छंटनी
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड 1,000 से अधिक कर्मचारियों और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को नौकरी से निकालने की योजना बना रही है। कंपनी इसके जरिए अपने बढ़ते घाटे को कम करना चाहती है। इस जॉब कट से प्रॉक्योरमेंट, फुलफिलमेंट, कस्टमर रिलेशन्स और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सहित कई विभाग प्रभावित होंगे।
मुंबई के BKC में खुलने जा रहा है टेस्ला का पहला शोरूम
दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मैन्युफैक्चरर टेस्ला भारत का अपना पहला शोरूम मुंबई में खोलेगी। यह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में होगी। कंपनी ने हाल ही में इसके लिए डील फाइनल की है। प्रॉपर्टी मार्केट के सोर्सेस के अनुसार, टेस्ला BKC में एक कॉमर्शियल टावर के ग्राउंड फ्लोर पर 4,000 स्क्वायर फीट की जगह ले रही है।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर छह रुपये हुआ महंगा
होली से पहले महंगाई का झटका लगा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 6 रुपये का इजाफा किया है। हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।