बैंक घोटाला मामले में ईडी की कर्नाटक में 10 जगहों पर छापेमारी

News Saga Desk

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को जिला सहकारी बैंक घोटाले के सिलसिले में कर्नाटक के बेंगलुरु और शिवमोग्गा में स्थित 10 ठिकानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर बेंगलुरु और शिवमोग्गा में इन सभी ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की। ईडी की यह कार्रवाई जिला सहकारी बैंक से जुड़े कथित घोटाले की चल रही जांच का हिस्सा है। अधिकारियों के अनुसार इस छापेमारी का उद्देश्य सहकारी बैंक से जुड़ी संदिग्ध वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत जुटाना है।

केंद्रीय जांच एजेंसी बेंगलुरु के तीन बैंकों के संचालन के भीतर निदेशकों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों सीईओ और प्रबंधन बोर्ड के स्टाफ सदस्यों द्वारा करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के रूप में धन की हेराफेरी की रिपोर्ट के बाद कई सुरागों पर नजर रख रही है। इन सहकारी बैंकों में श्री गुरु राघवेंद्र सहकारी बैंक लिमिटेड, श्री वशिष्‍ट क्रेडिट सौहार्द सहकारी लिमिटेड और श्री गुरु सर्वबाहुमा सौहार्द क्रेडिट को-ऑपरेटिव हैं।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

रांची के बिहार क्लब में 64 वर्षों से निभाई जा रही चित्रगुप्त पूजा की परंपरा, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुई पूजा-अर्चना

राजधानी रांची के बिहार क्लब में भगवान चित्रगुप्त की पूजा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ...

खगड़िया में पूर्व एसपी की पत्नी पर पुलिस से भिड़ने और पिस्टल छीनने की कोशिश का आरोप, एफआईआर दर्ज

खगड़िया में पूर्व एसपी की पत्नी पूजा सिंह के खिलाफ सरकारी आवास पर धरना देने और थानाध्यक्ष की सर्विस...

Read More