Earn Money, Gold & Silver, Know 13 March Rate : फीकी पड़ी सोने की चमक, चांदी का हाल जानना है तो…
22 और 24 कैरेट का गोल्ड | बाजार (Market) से लोग सामान्य रूप से 22 और 24 कैरेट का गोल्ड और सिल्वर खरीदते हैं। इसलिए हम रोजाना 22 और 24 कैरेट के सोने के दाम (Price) का उतार-चढ़ाव बता रहे हैं। साथ ही पिछले 7 दिनों की कीमतों में उतार-चढ़ाव की जानकारी भी शेयर कर रहे हैं।
EPF Interest Rate 2025-26: EPFO ने 8.25% ब्याज दर रखी बरकरार, जानिए PF के नए नियम
नई दिल्ली: आज के समय में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन सरकारी योजनाओं पर लोगों का भरोसा अब भी सबसे ज्यादा बना हुआ है। इसी बीच कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत बरकरार रखने का फैसला किया है।
अडानी ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढ़ाईं, मिडल ईस्ट तनाव को जिम्मेदार ठहराया
नई दिल्ली: पश्चिमी एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारत के ऊर्जा बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी समूह और फ्रांस की कंपनी टोटल एनर्जी के संयुक्त उद्यम अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL)
सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, वैश्विक तनाव के बीच बाजार में तेजी
नई दिल्ली: वैश्विक राजनीतिक तनाव और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते शुक्रवार को यानि आज सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं की मांग बढ़ने से दोनों धातुएं ऐतिहासिक स्तरों के करीब कारोबार करती नजर आईं।
गोल्ड बॉन्ड में निवेश से पहले जानें नया नियम, सरकार ने बदली नीति
सोने में निवेश करने वालों के लिए सरकार ने बड़ा नीतिगत बदलाव किया है। बजट 2025-26 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) योजना के तहत टैक्स छूट से जुड़े नियमों में संशोधन की घोषणा की गई है।
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में तेज उछाल, जानें आज के ताजा भाव
वैश्विक व्यापार अनिश्चितता और अमेरिकी डॉलर में गिरावट के बीच बुधवार, 25 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया।
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती का असर
भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पिछले सत्र की तेज बढ़त के बाद मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) और अमेरिकी डॉलर की मजबूती इस गिरावट के प्रमुख कारण रहे।
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, जानिए कितने बढ़े भाव
वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी डॉलर में आई कमजोरी के बीच सोमवार को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया।
घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की कीमतों ने लगाई छलांग
– एक सप्ताह में 1,530 रुपये तक महंगा हुआ सोना News Saga नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में रविवार को सोना और चांदी के भाव में तेजी का रुख है। सोना आज 1,890 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती दर्ज की गई है। कीमत में आए इस उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,59,280 रुपये से लेकर 1,59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,46,000 रुपये से लेकर 1,46,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो सोमवार से शनिवार तक के कारोबार के दौरान देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव में 1,530 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी पिछले एक सप्ताह के दौरान 1,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। चांदी के भाव में इस सप्ताह लगातार उतार-चढ़ाव होने के बावजूद साप्ताहिक आधार पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,59,430 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,59,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,46,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मजबूती दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया इनकम टैक्स कानून, टैक्स सिस्टम होगा और आसान
देश में 64 साल पुराने इनकम टैक्स कानून की जगह अब नया इनकम टैक्स कानून लागू होने जा रहा है। केंद्र सरकार 1 अप्रैल 2026 से न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025 को देशभर में लागू करेगी।