खूंटी पुलिस की बड़ी सफलता,3 आरोपी गिरफ्तार

खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में हुए राधेश्याम साहू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राधेश्याम साहू का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि 15 जून को तांबा जंगल के पास राधेश्याम साहू का शव बरामद हुआ था. शुरुआती तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था, लेकिन जांच के दौरान हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ. तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया.

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले राधेश्याम साहू को डंडे से हमला कर घायल किया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को उसकी ही स्कूटी से तांबा जंगल के पास ले जाकर फेंक दिया गया. घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए शव के पास स्कूटी भी छोड़ दी गई थी.

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा, मृतक का मोबाइल फोन, दो मोबाइल, घटना के दिन पहनी गई चप्पल और स्कूटी बरामद की है.

गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मी देवी (40 वर्ष), संदीप मांझी (26 वर्ष) और रविंद्र मांझी (18 वर्ष) शामिल हैं. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

Read More News

सुदेश महतो ने की आरएसएस पर हुए हमले की निंदा, पेट्रोल बम हमले को बताया लोकतंत्र पर प्रहार

आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के विज़न से बदली ग्रामीण अर्थव्यवस्था, ‘पलाश’ ब्रांड के जरिए वैश्विक बाजार तक पहुंचा झारखंड का आम

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की दूरदर्शी सोच और ग्रामीण महिलाओं की मेहनत ने झारखंड की ग्रामीण...

Read More