हजारीबाग में अपराधियों का कहर: दिनदहाड़े दो युवकों को मारी गोली, तीन दिन में तीसरी बड़ी वारदात
हजारीबाग जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते तीन दिनों में जिले में तीसरी बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है, जिससे आमजन में दहशत का माहौल है। आज केरेडारी प्रखंड अंतर्गत सीकरी ओपी थाना क्षेत्र के केरेडारी-बड़कागांव मुख्य पथ पर पतरा पुल के समीप दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी।
बिहार में दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक को मारी गोली, दोस्त के साथ लौट रहा था घर
बिहार के कैमूर जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। घटना भभुआ शहर के कैमूर स्तंभ के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना उस समय की है जब युवक अभिषेक कुमार अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था।
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल की धमकी देकर वसूले 10 हजार रुपये
चुटिया थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व हुए एक दुष्कर्म का मामला अब जाकर सामने आया है। दरअसल एक 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ दो लड़को ने मिलकर दुष्कर्म किया था। और दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो बनाया और धमकी देकर 10 हजार रुपये भी वसूले थे।
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया टीसी कॉलोनी रोड में सोमवार सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान पूर्वी सिंहभूम के कदमा थाना निवासी हरिकेश पटेल (28), पिता राधेश्याम प्रसाद के रूप में हुई है।
जमीनी विवाद में मारपीट, महिला की हत्या
नवादा जिले के रजौली थानाक्षेत्र के फरकाबुज़ुर्ग पंचायत के गंगटा गाँव मे सोमवार को जमीनी विवाद में हुए मारपीट कर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक और उसके गोतिया के बीच जमीनी विवाद पहले से चला आ रहा है और इसी को लेकर पिछले महीने के 17 मई को भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी।
लेवी वसूलने छतरपुर आया टीएसपीसी उग्रवादी गिरफ्तार
पलामू। उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति सम्मेलन कमेटी (टीएसपीसी) के सक्रिय सदस्य शंभु सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शंभू छतरपुर इलाके में लेवी वसूलने पहुंचा था। पूछताछ में सामने आया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस और नक्सली संगठन टीएसपीसी के बीच हुई मुठभेड़ में वह शामिल था। जोनल कमांडर शशिकांत के दस्ते में शामिल था। रविवार को उसे
तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 50 लाख का गांजा बरामद -डीसीएम में उड़ीसा से आगरा ले जा रहे थे गांजा तस्कर
औरैया, अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर आलोक सिंह द्वारा अभियान चलाये जाने के निर्देश के क्रम में रविवार को कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 96 किलो 870 ग्राम गांजा बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने वाली मुरादाबाद की सोनम…रीना सिंधु सोशल मीडिया पर रहती थी बहुत एक्टिव
मुरादाबाद, उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना कोटद्वार पुलिस ने हत्यारोपित पत्नी रीना व प्रेमी परितोष को गिरफ्तार कर भेजा है जेल
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करके शव उत्तराखंड के कोटद्वार स्थित जंगल में फेंकने वाली उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद की सोनम अर्थात रीना सिंधु सोशल मीडिया पर बहुत अधिक एक्टिव रहती थी और आए दिन फिल्मी गानों के साथ रील और वीडियो शेयर करती रहती थी। रीना सिंधु की फेसबुक आईडी पर जीने की तमन्ना हो तुम मेरी जरूरत हो मेरे ख्याल से तुम बड़े खूबसूरत हो… जैसे एक दो नहीं बल्कि कई फिल्मी गानों पर बनी हुई रील व वीडियो शेयर है।
धनबाद में जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे की कर दी हत्या, पुलिस ने बरामद किया हथियार
धनबाद के निरसा के एमपीएल ओपी क्षेत्र के गांगपुर गांव में शनिवार को 2 सगे भाइयों के बीच जमीन और दुकान के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
बेटी की शादी के लिए पिता ने दिया था विज्ञापन, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 33 हजार रुपये
देवघर में बेटी की शादी के लिए ऑनलाइन विज्ञापन देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। ठगों ने झांसा देकर उसके बैंक खाते से करीब 33,495 रुपये की ठगी कर ली। मामला सामने आने के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।