पुलिस ने नक्सली को किया गिरफ्तार
गिरिडीह पुलिस ने जिले के नक्सल प्रभावित भेलवाघाटी थाना इलाके से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य रहे तालो मरांडी उर्फ सुनील मरांडी को गिरफ्तार किया है। वह जमुई के चकाई का रहने वाला है।
आग ताप रहे बच्चे से एक युवक ने सिगरेट मंगाया, इंकार करने पर सिर में मार दी गोली
मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव से दुखद खबर आ रही है, जहां पर मंगलवार को दुकान से सिगरेट लाने से इंकार करने पर एक अपराधी ने 8 वर्षीय अंशु के सिर में गोली मार दी।
झारखंड में पुलिस ने चलाया अफीम का सफाई अभियान, 57 एकड़ में उगी पोस्त की खेती उजाड़ी
झारखंड में पुलिस अफीम पर लगाम लगाने की कोशिश में जुटी हुई है। यहां अवैध पोस्ता की खेती के खिलाफ खूंटी जिले में पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर रविवार को बड़ा अभियान चलाया। पुलिस ने 37 एकड़ और ग्रामीणों ने 20 एकड़ में लगी अवैध पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस अभियान के तहत सदर थाना क्षेत्र के तारो में 4 एकड़, मारंगहादा थाना क्षेत्र के पतराटोली में 7 एकड़
पीएलएफआइ के दो नक्सली गिरफ्तार, देसी रायफल और कारतूस बरामद
खूंटी। प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ के दो सक्रिय नक्सलियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक देसी रायफल और 11 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये है। गिरफ्तार उग्रवादियों में विकास गोप और निमेश गोप शामिल हैँ। दोनों कर्रा थाना क्षेत्र के रोन्हे गांव के रहने वाले हैँ। इनकी गिरफ्तारी कर्रा थाना क्षेत्र के रोन्हे जंगल से हुई है।
बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों का वाहन ब्लास्ट में उड़ाया
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जवानों को लेकर जा रहे वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। इस हमले में दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान शहीद हो गए।
डिजिटल अरेस्ट : बैंक मैनेजर के पिता से 15 लाख की ठगी
NEWS SAGA DESK झांसी, 05 जनवरी (हि.स.)। मोंठ थाना क्षेत्र में एक बैंक मैनेजर के पिता को डिजिटल अरेस्ट कर 15 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी। साइबर ठगों ने सीबीआई अधिकारी बनकर वीडियो कॉल किया और मनी लांड्रिंग का केस दर्ज होने की धमकी देकर 26 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। मामला सुलटाने के नाम पर 15 लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली। कई दिनों तक इस सदमे में गुमसुम रहने के बाद जब पीड़ित ने बेटे को जानकारी दी तो बैंक मैनेजर के होश उड़ गए। अब जाकर पिता की तहरीर पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की पड़ताल शुरू की। मोंठ के पाडरी गांव निवासी रघुवीर सिंह बड़े जमींदार हैं। उनका बेटा मध्य प्रदेश में बैंक शाखा प्रबंधक है। रघुवीर ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर की सुबह तीन अलग-अलग नंबरों से उनके पास कॉल आई। फिर व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आयी। फोन उठाया तो ऑफिस में एक व्यक्ति बैठा था। सायरन भी बज रहा था। वह कहने लगा कि मुंबई से सीबीआई अधिकारी आदित्य राठौर बोल रहा हूं। आपके खिलाफ सीबीआई ने मनी लांड्रिंग के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आपके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हो गया है। उसने मुझे एक नोटिस भी भेजा। फिर कहा कि जब तक पूछताछ पूरी न हो जाए, तब तक घर से बाहर न निकलें। फर्जी सीबीआई अधिकारी ने कुछ देर बाद मामला निपटाने का ऑफर रख दिया। इस दौरान बाहरी व्यक्ति से बात करने पर गिरफ्तारी करने की भी धमकी दी। धमकाने पर रघुवीर उसकी बात मानने को राजी हो गए। डरा-धमकाकर साइबर जालसाज ने 15 लाख रुपये रघुवीर से वसूल लिए। पूरी रकम अलग-अलग खातों में रघुवीर ने ट्रांसफर कर दी। रघुवीर घर में डरे-सहमे से रहने लगे। परिजनों के पूछने पर कई दिनों बाद उन्होंने पूरी बात बताई। यह सुनकर परिजन सन्न रह गए। जिसका बेटा लोगों को साईबर ठगों से सावधान रहने का पाठ पढ़ाता नहीं थकता था, उसी के पिता को ही साइबर अपराधियों ने डिजिटली अरेस्ट कर ठग लिया। इस संबंध में साइबर थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस ने एक ठेकेदार के परिसर में सेप्टिक टैंक से एक लापता पत्रकार का शव बरामद किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
आदित्यपुर में बंद पड़े 5 फ्लैट को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी का अनुमान
जमशेदपुर से सटे औद्योगिक नगरी सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर से बड़ी घटना को अंजाम दिया है।
रांची के इस इलाके में 2 युवकों ने लगाई फांसी, डिप्रेशन में थे दोनों
राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों में 2 युवकों ने आत्महत्या कर ली। दोनों ने ही अपने-अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
फतेहाबाद में शराब ठेकेदार पर फायरिंग के दाे आराेपी हथियार समेत काबू
सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने भूना क्षेत्र से दो युवकों को भारी मात्रा में हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान सुशील कुमार उर्फ शीलू पुत्र बेदी व सन्नी पुत्र औमप्रकाश निवासी वार्ड नं. 11 भूना के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 7 अवैध पिस्तौल व 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दाेनाें युवक शराब ठेकेदार पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित थे, जो कुख्यात बदमाश विक्रम गैंग से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। इनमें सुशील उर्फ शीलू गैंग के सरगना का खामस-खास