फुर्सत में दिखे कैप्टन कूल, मछली पकड़ते धोनी की तस्वीर वायरल
आईपीएल से चेन्नई के बाहर हो जाने के बाद सोशल मीडिया पर धोनी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर धोनी मछली पकड़ते हुए दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर धोनी के रांची स्थित फार्म हॉउस की है। यह भी दावा किया जा रहा है कि आईपीएल से बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फुर्सत में हैं और मछली मारकर अपना टाइम पास कर रहे हैं।
यश ने शुरू की ‘रामायण’ की शूटिंग, अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टंट डायरेक्टर भी साथ आये
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग इन दिनों तेजी से चल रही है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी पिछले कुछ महीनों से अपने-अपने हिस्सों की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब इस महाकाव्य फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है।
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में फिर खरीदी 40 करोड़ की जमीन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले कई दशकों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अपने करियर में सैकड़ों सुपरहिट फिल्में देने वाले अमिताभ बच्चन एक समय दिवालिया हो गए थे, लेकिन अब उनके पास हजारों करोड़ की संपत्ति है। उन्होंने अब तक मुंबई में कई संपत्तियां खरीदी हैं।
वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह सीरीज 9 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी और इसे दर्शकों व समीक्षकों से भरपूर सराहना मिली है। अब इस सफलता के बाद निर्माताओं ने ‘द रॉयल्स 2’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का जलवा, पांचवें दिन 4.50 करोड़ रुपये की कमाई
इन दिनों सिनेमाघरों में कई दिलचस्प फिल्में चल रही हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। इन्हीं में से एक है ‘भूल चूक माफ’, जिसमें राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह एक कॉमेडी-रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें पहली बार राजकुमार की जोड़ी वामिका गब्बी के साथ बनी है।
खान सर बने दूल्हा, 6 जून को छात्रों के लिए करेंगे भोज का आयोजन
खान सर, जिनका पूरा नाम फैजल खान है, भारत के एक प्रसिद्ध शिक्षक हैं, जिन्होंने अपनी अनूठी शिक्षण शैली और यूट्यूब पर उपलब्ध मुफ्त शैक्षिक सामग्री के माध्यम से लाखों छात्रों के बीच लोकप्रियता हासिल की है।
सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर फिल्म ‘हाउसफुल-5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
फिल्म ‘हाउसफुल-5’ इस समय चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म के गाने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुके हैं और आखिरकार इसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।
Aishwarya Rai की डुप्लीकेट बुलाने पर Urvashi Rautela का चढ़ा पारा, बोलीं- ‘मैं ब्लूप्रिंट हूं ना कि…’
उर्वशी रौतेला किसी न किसी वजह से हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। पहले उन्होंने खुद पर मंदिर बनाने के लिए सुर्खियां बटोरी थीं। हाल ही में, वह कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2025) में शामिल हुईं और अपने यूनीक लुक्स से सभी का ध्यान चुराया।
दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है फिल्म ‘भूल चूक माफ’, बढ़ी कमाई
राजकुमार राव काफी समय से अपनी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को लेकर चर्चा में बने हुए थे। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे ना सिर्फ समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं, बल्कि दर्शकों ने भी राजकुमार राव की दमदार अदाकारी और फिल्म की दिलचस्प कहानी की जमकर सराहना की है।
परेश रावल के हेरा फेरी-3 फिल्म छोड़ने पर सुनील शेट्टी ने कहा- फैसले ने मुझे चौंकाया
परेश रावल के ‘हेरा फेरी-3’ छोड़ने से हर कोई हैरान रह गया। परेश रावल इस फैसले से ‘हेरा फेरी-3’ बनेगी या नहीं? इस पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। दर्शकों की पसंदीदा तिकड़ी बाबूभैया, श्याम और राजू ‘हेरा फेरी-3’ के लिए फिर से एक साथ आने वाले थे, लेकिन अब परेश रावल के बाहर होने पर सुनील शेट्टी की भावनात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है।