Aishwarya Rai की डुप्लीकेट बुलाने पर Urvashi Rautela का चढ़ा पारा, बोलीं- ‘मैं ब्लूप्रिंट हूं ना कि…’

News Saga Desk

नई दिल्ली। उर्वशी रौतेला किसी न किसी वजह से हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। पहले उन्होंने खुद पर मंदिर बनाने के लिए सुर्खियां बटोरी थीं। हाल ही में, वह कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2025) में शामिल हुईं और अपने यूनीक लुक्स से सभी का ध्यान चुराया। अब एक्ट्रेस ने उन्हें ऐश्वर्या की कॉपी बुलाने और कान्स में लोगों का रास्ता रोकने के आरोप पर गुस्सा निकालती हुई नजर आईं।

उर्वशी रौतेला इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रहीं। उनके सभी लुक्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। इस बीच कुछ आर्टिकल्स में लिखा गया कि वह ऐश्वर्या राय की तरह बनने की कोशिश कर रही हैं। अब उन्होंने एक लेटेस्ट पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा निकाला है।

ऐश्वर्या की कॉपी बताने पर बरसीं उर्वशी

27 मई को उर्वशी ने एक पोस्ट में लिखा, “तो जाहिर है मैं ‘जीरो करिश्मा के साथ ऐश्वर्या राय बनने की कोशिश कर रही हूं”? डार्लिंग, ऐश्वर्या आइकॉनिक हैं लेकिन मैं यहां किसी की नकल करने नहीं आई हूं। मैं ब्लूप्रिंट हूं। कान्स ने मुझे घुलने-मिलने के लिए इनवाइट नहीं किया। मैं अलग दिखने आई हूं। अगर मेरा लुक, मेरा स्टाइल या मेरा कॉन्फीडेंस आपको अनकंफर्टेबल करता है तो एक या दो बार गहरी सांस लें। मैं हर किसी की पसंद नहीं हूं। मैं आतिशबाजी के साथ एक शैंपेन की तरह हूं।”

उर्वशी ने आगे कहा, “और करिश्मा? स्वीटहार्ट, अगर आप इसे माप सकते, तो मैं पैमाना तोड़ देती। सभी कीबोर्ड आलोचकों के लिए – बोलते रहो। अपनी जगह पर मालिकाना हक रखने वाली सभी रानियों के लिए – शानदार प्रदर्शन करते रहो। खुद के लिए – चमकते रहो, क्योंकि कोई भी तुम्हारे जैसा नहीं।” इसी के साथ उर्वशी ने हैशटैग में लिखा कि इतना करिश्मा है कि उसे हैंडल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कॉपी पेस्ट भी हैशटैग में लिखा है। 


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More