दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है फिल्म ‘भूल चूक माफ’, बढ़ी कमाई

News Saga Desk

राजकुमार राव काफी समय से अपनी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को लेकर चर्चा में बने हुए थे। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे ना सिर्फ समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं, बल्कि दर्शकों ने भी राजकुमार राव की दमदार अदाकारी और फिल्म की दिलचस्प कहानी की जमकर सराहना की है। रिलीज के तीसरे दिन ‘भूल चूक माफ’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दर्ज की है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार ‘भूल चूक माफ’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी, जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 9.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। तीन दिनों में फिल्म की कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कमाई 27.75 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस फिल्म का निर्माण 50 करोड़ रुपये के बजट में किया गया है।

फिल्म ‘भूल-चूक माफ’ का निर्देशन करण शर्मा ने किया है और इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स और अमेज़न एमजीएम स्टूडियो ने किया है। फिल्म में सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, रघुबीर यादव और जाकिर हुसैन भी हैं। फिल्म की सफलता ने राजकुमार राव के करियर में एक और सफल फिल्म जोड़ दी है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ताज़ा जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More