वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान

News Saga Desk

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह सीरीज 9 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी और इसे दर्शकों व समीक्षकों से भरपूर सराहना मिली है। अब इस सफलता के बाद निर्माताओं ने ‘द रॉयल्स 2’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। दूसरा सीजन जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, फिलहाल रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है। फैंस अब बेसब्री से इसके अगले अध्याय का इंतजार कर रहे हैं।

नेटफ्लिक्स ने ‘द रॉयल्स 2’ की घोषणा करते हुए लिखा, “पुराना पैसा, नया खून और नया सीजन तैयार है। ‘द रॉयल्स 2’ जल्द ही आ रहा है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।” सीरीज ‘द रॉयल्स’ में भूमि पेडनेकर के साथ ईशान खट्टर, साक्षी तंवर, नोरा फतेही, जीनत अमान, मिलिंद सोमन, विहान समत, डिनो मोरिया और चंकी पांडे जैसे दमदार कलाकार नजर आए थे। खास बात यह है कि दूसरे सीजन में ये सभी कलाकार अपनी-अपनी भूमिकाओं में वापसी करेंगे। इस सीरीज के निर्देशन की बागडोर प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना ने संभाली है। दर्शकों को अब बेसब्री से सीजन 2 की रिलीज का इंतजार है।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More