पिता सैफ अली खान पर हमले पर पहली बार बोलीं सारा अली खान
अभिनेता सैफ अली खान पर कुछ महीने पहले जानलेवा हमला हुआ था। आधी रात को घर में घुसे चोर ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें सैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। करीना और इब्राहिम ने सैफ को रातों-रात लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया। उनके आवासीय भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए।
फिल्म ‘द भूतनी’ का पहला पोस्टर आया सामने
दिग्गज अभिनेता संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ मौनी रॉय मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि इसका निर्देशन सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं।
सोनू सूद ने दिया दुर्घटना में घायल पत्नी का हेल्थ अपडेट
मुंबई-नागपुर हाईवे पर 24 मार्च की रात अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद एक सड़क हादसे में घायल हो गई थीं। उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। कार में सोनाली अपनी बहन और भतीजे के साथ यात्रा कर रही थीं और गाड़ी उनका भतीजा चला रहा था। दुर्घटना में घायलतीनों लोगों नागपुर के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक की असल वजह आई सामने
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का शादी के चार साल बाद आपसी सहमति से तलाक लेने से उनके फैंस भी हैरान रह गए। अब उनके तलाक की असली वजह सामने आ गई है। उनके व्यक्तित्व में अंतर और निवास स्थान को लेकर असहमति उनके अलग होने का मुख्य कारण बना।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर आई नन्ही परी
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल और उनकी अभिनेत्री पत्नी अथिया शेट्टी के घर सोमवार को खुशियों ने दस्तक दी। इस स्टार कपल को एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की। राहुल और अथिया ने पिछले साल 8 नवंबर को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
नुसरत भरूचा की फिल्म ‘छोरी-2’ का टीजर रिलीज, 11 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी
नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘छोरी-2’ को लेकर चर्चा में हैं। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। हाल ही में ‘छोरी-2’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म 11 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
दूसरी बार मां बनी अभिनेत्री एमी जैक्सन, इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की
‘सिंग इज ब्लिंग’ से लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन ने अपने प्रशंसकों के साथ खुशखबरी शेयर की है। सात महीने पहले ब्रिटिश अभिनेता और संगीतकार एडवर्ड जैक पीटर वेस्टविक से शादी करने वाली एमी जैक्सन मां बन गई हैं। 32 वर्षीय एमी ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।
मेलबर्न कॉन्सर्ट में नेहा कक्कड़ के देर से आने पर नाराज हुए फैंस, भावुक हुईं सिंगर
मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ इन दिनों अपने ऑस्ट्रेलिया टूर पर हैं। हाल ही में उनका एक कॉन्सर्ट मेलबर्न में आयोजित किया गया, जहां वह 3 घंटे की देरी से पहुंचीं। अब इस इवेंट से नेहा कक्कड़ का एक इमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है।
‘केसरी-2’ का टीजर हुआ रिलीज, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगा दस्तक
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आगामी फिल्म ‘केसरी-2’ के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। फिल्म केसरी लगभग 6 साल पहले रिलीज हुई थी। फिल्म ‘केसरी’ सारागढ़ी के युद्ध की कहानी कहती है, जो 36वीं सिख रेजिमेंट के 21 सैनिकों और दस हजार अफगान सैनिकों के बीच लड़ा गया था।
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती ने ली राहत की सांस
Mumbai. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पेश होने के बाद रिया चक्रवर्ती का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यह चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर अभिनेता के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण रिया को क्लीन चिट दे दी गई।