मेलबर्न कॉन्सर्ट में नेहा कक्कड़ के देर से आने पर नाराज हुए फैंस, भावुक हुईं सिंगर

News Sgaa Desk

मेलबर्न। मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ इन दिनों अपने ऑस्ट्रेलिया टूर पर हैं। हाल ही में उनका एक कॉन्सर्ट मेलबर्न में आयोजित किया गया, जहां वह 3 घंटे की देरी से पहुंचीं। अब इस इवेंट से नेहा कक्कड़ का एक इमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में जैसे ही नेहा मंच पर पहुंचती हैं, प्रशंसक जोरदार स्वागत करते हैं। अपने चाहने वालों का इतना प्यार देखकर नेहा अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पातीं और भावुक होकर रो पड़ती हैं। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और नेहा के प्रति अपना समर्थन जता रहे हैं।

नेहा कक्कड़ ने अपने मेलबर्न कॉन्सर्ट में देरी से पहुंचने पर फैंस से माफी मांगते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, “मुझे इससे बहुत नफरत है, मैंने कभी किसी को इंतजार नहीं कराया। आप लोग इतनी देर से इंतजार कर रहे थे, इसके लिए मैं माफी चाहती हूं।” इस दौरान भावुक होकर नेहा स्टेज पर ही रो पड़ीं। उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा, “आप सभी बहुत प्यारे हैं! आपने बहुत धैर्य रखा है और इतनी देर तक मेरा इंतजार किया है। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं सुनिश्चित करूंगी कि मैं आप सभी को डांस कराऊं और इस शाम को हमेशा याद रखूंगी।”

हालांकि, इस दौरान कुछ प्रशंसकों ने नाराजगी भी जताई। वायरल वीडियो में कुछ लोग अपनी नाखुशी जाहिर करते सुनाई दे रहे हैं। एक दर्शक ने कहा, “यह भारत नहीं है, आप ऑस्ट्रेलिया में हैं।” एक अन्य ने गुस्से में चिल्लाते हुए कहा, “वापस जाओ, अपने होटल में आराम करो।” इस घटना के बाद नेहा के समर्थक और आलोचक दोनों सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More