फिल्म ‘द भूतनी’ का पहला पोस्टर आया सामने

News Saga Desk

दिग्गज अभिनेता संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ मौनी रॉय मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि इसका निर्देशन सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं। अब फिल्म ‘द भूतनी’ से संजय दत्त की पहली झलक सामने आ गई है। संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘द भूतनी’ का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “जिनसे भूत, प्रेत, जिन और पिशाच भी जाएंगे डर के भाग, बाबा लगाएंगे सबकी वाट।” फिल्म का ट्रेलर 29 मार्च को रिलीज किया जाएगा, जबकि यह 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म ‘द भूतनी’ में संजय दत्त और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, लेकिन इसके अलावा भी कई शानदार कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं। पलक तिवारी, सनी सिंह और आसिफ खान भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। ये सभी कलाकार मिलकर फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का जबरदस्त तड़का लगाने वाले हैं, जिससे दर्शकों को एक अनोखा मनोरंजन अनुभव मिलेगा। फिल्म का निर्माण संजय दत्त ने दीपक मुकुट के साथ मिलकर किया है।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More