ब्लैक बॉक्स विदेश भेजने पर फैसला नहीं हुआ: केंद्र ने कहा- जांच जारी, अमेरिका भेजे जाने की खबरों को बताया अफवाह
अहमदाबाद में 12 जून को क्रैश हुए एअर इंडिया विमान का ब्लैक बॉक्स जांच के लिए अभी विदेश नहीं भेजा गया है। केंद्र सरकार ने इसको लेकर बयान जारी किया है।
शराब घोटाला: पूर्व उत्पाद आयुक्त IAS अमित प्रकाश गिरफ्तार, अब तक ACB ने दबोचे 6 आरोपी
झारखंड शराब घोटाला मामले में दूसरे पूर्व IAS अमित प्रकाश को ACB ने अरेस्ट किया है। इससे पहले इस मामले में IAS विनय चौबे को गिरफ्तार किया गया था।
ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी शुरू: आर्मेनिया के रास्ते सुरक्षित निकासी, 110 छात्र पहुंचे बॉर्डर; जानें क्यों चुना गया आर्मेनिया
इजराइल- ईरान में जारी संघर्ष के बीच भारत ने अपने नागरिकों को ईरान से निकालना शुरू कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि कुछ भारतीय नागरिकों को आर्मेनिया बॉर्डर के रास्ते देश से बाहर निकाला गया है।
रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन अब 19 जून के बजाये 3 जुलाई को, तारीख टली इस वजह से…
रांचीवासियों को रातू रोड फ्लाईओवर की सौगात पाने के लिए अब कुछ और दिनों का इंतजार करना होगा। पहले इस फ्लाईओवर का उद्घाटन 19 जून होना था, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नई तारीख की घोषणा करते हुए बताया है कि अब इसका उद्घाटन 3 जुलाई 2025 को किया जाएगा।
एअर इंडिया के एक और ड्रीमलाइनर विमान में खराबी, हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा
हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (नंबर AI315) सोमवार को वापस लौट गई। इसमें तकनीकी खराबी की बात सामने आई है। यह उड़ान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की थी। वहीं, रविवार को भारत आ रहे बोइंग के दो ड्रीमलाइनर प्लेन भी बीच रास्ते से लौट गए थे।
इजरायल और ईरान के बीच मिसाइल अटैक तेज, तेल अवीव में अमेरिकी दूतावास को भी पहुंचा नुकसान
ईरान और इजराइल के बीच चौथे दिन भी लड़ाई जारी है। इजराइल ने रविवार रात ईरान के विदेश मंत्रालय पर हमला किया। इसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इससे एक दिन पहले इजराइली सेना ने ईरानी रक्षा मंत्रालय पर भी हमला किया था।
भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को दोपहर में भोपाल में पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां राजा भोपाल एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल पर पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट से गृह मंत्री शाह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी के लिए रवाना हो गए।
बिहार के चार जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, 34 में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी
पटना। बिहार में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। एक ओर जहां प्रदेश के चार जिलों- रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और भोजपुर में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है, वहीं दूसरी ओर 34 जिलों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
अफीम और ब्राउन शुगर का सप्लायर गिरफ्तार, दो करोड़ का ड्रग्स और 44.57 लाख बरामद
अफीम और ब्राउन शुगर के स्टॉकिस्ट के रूप में चर्चित तस्कर रौशन दांगी गिरफ्तार हो गया है। उसके पास से लगभग 2 करोड़ के ड्रग्स बरामद हुए हैं। साथ ही 47.57 लाख रुपए नगद भी मिले हैं। पुलिस को उसके पास से अफीम से ब्राउन शुगर बनाने की लोहे की संरचना भी मिली है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटनास्थल का जायजा लिया, घायलों से मिलने पहुंचे अस्पताल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह यहां विमान दुर्घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। यहां से वो घायलों से मिलने सिविल अस्पताल भी गए। करीब 10 पीड़ितों और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की। बताया गया है कि प्रधानमंत्री इस दौरान मृतकों के परिजनों से खासतौर पर मिलेंगे।