News Saga Desk
Bihar | पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच देशभर में पेट्रोल-डीजल को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हाल ही में देशवासियों से ईंधन की खपत कम करने और ऊर्जा बचाने की अपील की थी।
प्रधानमंत्री की अपील का असर अब राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने मंत्रियों, विधायकों और आम जनता से ईंधन बचाने की अपील करते हुए सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल-डे” अपनाने का सुझाव दिया था।
इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने सरकारी आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय तक पैदल पहुंचे। उन्होंने करीब 4 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर लोगों को ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी-छोटी पहल से बड़े बदलाव संभव हैं। यदि लोग सप्ताह में एक दिन भी निजी वाहनों का उपयोग कम करें, तो इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।
सरकार की इस पहल को ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जोड़कर देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए आने वाले समय में ईंधन बचत और वैकल्पिक परिवहन के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी होगा।
No Comment! Be the first one.