‘मोदी मेरे हमेशा दोस्त रहेंगे’—चीन वाले बयान पर ट्रंप ने बदला सुर, रिश्तों पर दिया नया संदेश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका के रिश्ते को बहुत खास संबंध बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके हमेशा दोस्त रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।
भारत से रिश्ते सुधारने की बात पर ट्रंप का बड़ा बयान, ट्रेड डील पर भी किया जिक्र
ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर सख्त रुख अपनाया था। वहीं, अब ट्रंप के तेवर भी नरम पड़ने लगे हैं। उन्होंने भारत-अमेरिका के रिश्तों को “बहुत खास” बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा उनके दोस्त रहेंगे।
ट्रंप का यू-टर्न: जापान पर टैरिफ 25% से घटाकर 15% किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए जापानी गाड़ियों और अन्य उत्पादों पर टैरिफ कम करने का आदेश जारी किया। यह फैसला जुलाई में हुए समझौते को अमल में लाने का हिस्सा है, जो अमेरिका और जापान के बीच महीनों की बातचीत के बाद हुआ।
ट्रंप के कदम पर विवाद गहराया, ‘सैन्य कब्जा नहीं चाहिए’ कहते हुए दायर हुआ मुकदमा
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नेशनल गार्ड को तैनात करने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। डीसी के अटॉर्नी जनरल ब्रायन श्वालब ने इसे अवैध बताते हुए संघीय अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
अफगानिस्तान भूकंप : मौत का आंकड़ा 2200 पार, प्रभावितों को राहत सामग्री की किल्लत
अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में गुरुवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। यह झटका उसी इलाके में आया है, जहां रविवार को आए भीषण भूकंप में 2,200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी।
पूर्वी अफगानिस्तान के जलालाबाद में आया भूकंप, कुनार प्रांत में अब तक 1,457 की मौत
काबुल | अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में कुछ दिन पहले आए शक्तिशाली भूकंप के बाद आज जलालाबाद के निकट पूर्वी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई। कुनार प्रांत में हाल ही में आए भूकंप में अब तक कम से कम 1,457 लोगों की मौत हो चुकी है।
नेपाल में फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, वाट्सएप सहित अधिकांश सोशल मीडिया साइट पर प्रतिबंध का फैसला
काठमांडू | सरकार ने संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में पंजीकरण न कराने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
हार्वर्ड विवि को ट्रंप प्रशासन के साथ टकराव में महत्वपूर्ण कानूनी जीत मिली
वाशिंगटन (अमेरिका) | हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने बुधवार को ट्रंप प्रशासन के साथ टकराव में महत्वपूर्ण कानूनी जीत हासिल की। बोस्टन स्थित अमेरिकी जिला न्यायालय की न्यायाधीश एलिसन डी. बरोज ने कहा कि सरकार ने यहूदी-विरोधी भावना को जड़ से खत्म करने के नाम पर अरबों डॉलर के अनुसंधान कोष को रोककर कानून तोड़ा है। कानूनविद् कहते हैं कि यह फैसला हार्वर्ड को व्हाइट हाउस के साथ समझौता वार्ता में नई ताकत दे सकता है।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बी आर गवई आज से दो दिनों की नेपाल यात्रा पर
काठमांडू | चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बी आर गवई आज से दो दिनों के नेपाल दौरे पर काठमांडू पहुंचने वाले हैं। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश प्रकाशमान सिंह राउत के निमंत्रण पर सीजेआई की यह पहली नेपाल यात्रा है।
अमेरिका में सिएटल को मिली 13 साल बाद संघीय पुलिस निगरानी से मुक्ति
वाशिंगटन (अमेरिका) | अमेरिकी जिला न्यायाधीश जेम्स रॉबर्ट ने वाशिंगटन राज्य के सबसे बड़े शहर सिएटल में अत्यधिक बल प्रयोग और नस्लीय पूर्वाग्रह के आरोपों के बाद लगाई गई संघीय पुलिस निगरानी 13 साल बाद बुधवार को समाप्त कर दी। अमेरिकी न्याय विभाग ने माना था कि अत्यधिक बल प्रयोग का अल्पसंख्यक समुदायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।