बांग्लादेश में शेख हसीना को अदालत की अवमानना में छह महीने की जेल, पूर्व PM 11 महीने पहले भारत भागी थीं
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को अदालत की अवमानना के मामले में छह महीने जेल की सजा सुनाई गई है। बांग्ला अखबार द डेली स्टार के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ITC) ने बुधवार को यह सजा सुनाई।
सिंधु जल संधि पर भारत के रुख से बढ़ी पाकिस्तान की टेंशन, शहबाज सरकार ने आखिरकार कबूला सच, किया बड़ा ऐलान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार पानी के भंडारण के तरीके को मजबूत करेगी। ये फैसला ऐसे वक्त में आया है जब भारत ने 1960 के सिंधु जल समझौते (Indus Waters Treaty) को स्थगित करने का कदम उठाया था।
अमेरिकी कंपनियों पर टैक्स नहीं लगाएगा कनाडा: ट्रम्प की धमकी के बाद PM कार्नी बोले- कारोबार पर फिर होगी बातचीत
कनाडा ने रविवार देर रात अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स (DST) लगाने का अपना फैसला वापस ले लिया है। कनाडाई सरकार 30 जून से अमेरिकी कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स लगाने वाली थी।
ईरान के एविन जेल पर इजराइली हमले में 71 लोगों की जान गई
इजराइल के एविन जेल पर किए गए हमले में मारे गए ईरानियों में प्रशासनिक कर्मचारी, स्वैच्छिक सैन्य सेवी युवा, कैदी, उनसे मिलने आए परिवार के सदस्य और जेल के पास रहने वाले पड़ोसी शामिल हैं। न्यायपालिका के प्रवक्ता असगर जहांगीरी ने कहा है कि यह जेल उत्तरी तेहरान में है।
पाकिस्तान में सैन्य काफिले पर भीषण आत्मघाती हमला, 13 जवान शहीद, 24 घायल
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को हुए आत्मघाती हमले में 13 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी, फिर से तैयार कर रहा आतंकी लॉन्चपैड्स
आतंकवादियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने जिन आतंकी लॉन्चपैड्स को तबाह कर दिया था, उन्हें वो फिर से बना रहा है। इन्हें बनाने के लिए पाकिस्तान की सेना, खुफिया एजेंसी आईएसआई और सरकार का समर्थन भी मिला हुआ है।
ईरान के बाद अब गाजा युद्ध खत्म करेंगे ट्रम्प: बोले- एक हफ्ते में सीजफायर संभव, भारत-पाक संघर्ष रोकने का फिर लिया क्रेडिट
ईरान जंग रुकवाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गाजा में इजराइल और हमास के बीच युद्ध खत्म करवाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘हमें लगता है कि अगले हफ्ते के भीतर सीजफायर हो जाएगा।’
ईरान को ₹2.5 लाख करोड़ देने की तैयारी में अमेरिका,न्यूक्लियर प्रोग्राम में निवेश के साथ मिल सकती है प्रतिबंधों में राहत
अमेरिका, ईरान को उसके सिविल एनर्जी प्रोडक्शन न्यूक्लियर प्रोग्राम को विकसित करने में मदद करने पर विचार कर रहा है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान को 30 अरब डॉलर (करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए) के निवेश का प्रस्ताव दिया है, जिसके तहत ईरान यूरेनियम का संवर्धन किए बिना सिविल एनर्जी के लिए परमाणु कार्यक्रम शुरू कर सकता है।
पाकिस्तानी आतंकवाद से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक: राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री के बीच सीमा विवाद सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के किंगदाओ में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष एडमिरल डोंग जून के साथ 26 जून को द्विपक्षीय बैठक भी की।
शुभांशु समेत चार भारतीय एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष रवाना: 41 साल बाद फिर अंतरिक्ष में पहुंचेगा भारत, कल शाम 4:30 बजे पहुंचेंगे ISS
भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला एक्सियम मिशन 4 के तहत आज यानी, 25 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुए। उनके साथ तीन अन्य एस्ट्रोनॉट भी स्पेस स्टेशन जा रहे हैं। शुभांशु शुक्ला इस मिशन के पायलट है।