अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लेकर अमृतसर फिर आ रहा जहाज, तीसरे की भी जल्द आने की उम्मीद
119 भारतीयों को अमेरिका से निर्वासित करने वाला दूसरा विमान शनिवार को अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचने वाला है, जिसमें से अधिकांश 67 यात्री पंजाब से हैं। निर्वासितों को ले जाने वाला एक और उड़ान 16 फरवरी को आने की उम्मीद है। यह स्पष्ट नहीं है कि क्या एक अमेरिकी विमान निर्वासितों को लाएगा
डोनाल्ड ट्रंप ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी ताहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को दी मंजूरी
21 जनवरी को, अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी ताहव्वुर राणा की समीक्षा याचिका को खारिज कर दिया, जिससे भारत के लिए उनकी प्रत्यर्पण की राह प्रशस्त हुई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (वाशिंगटन टाइम्स ) को 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी ताहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की मंजूरी की घोषणा की।
भारतीय मूल के पॉल कपूर को डोनाल्ड ट्रंप ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, सीनेट की मंजूरी का इंतजार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पॉल कपूर को दक्षिण एशियाई मामलों के प्रमुख राजनयिक के रूप में नामित किया है। भारतीय मूल के पॉल कपूर इस समय यूनाइटेड स्टेट्स नेवल पोस्ट ग्रेजुएट स्कूल के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के विभाग में प्रोफेसर हैं।
सत्ता से नहीं हटना चाहती थीं शेख हसीना, संयुक्त राष्ट्र ने बांग्लादेश में हिंसा के लिए ठहराया जिम्मेदार
संयुक्त राष्ट्र ने आज बांगलादेश में हुई हिंसा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को जिम्मेदार ठहराया है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि बांगलादेश की पिछली सरकार ने सत्ता बनाए रखने के लिए 2024 में प्रदर्शनकारियों पर सुनियोजित हमले कराए और कई हत्याएं
प्रधानमंत्री मोदी ने सुंदर पिचाई से कि मुलाकात, घोषणा- गूगल एआई पर भारत के साथ मिलकर काम करेगा
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर फ्रांस पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब से कुछ देर पहले मार्सिले पहुंचे। उनके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कल पेरिस में एआई (कृत्रिम मेधा) एक्शन समिट को संबोधित किया।
शेख हसीना की पार्टी के पूर्व सांसद माजिद को जेल भेजा गया
देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी बांग्लादेश अवामी लीग के पूर्व सांसद एडवोकेट माजिद खान को आज हत्या के एक मामले में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हबीगंज-2 निर्वाचन क्षेत्र (बनियाचोंग-अजमिरीगंज) के पूर्व सांसद माजिद को कल ढाका के फार्मगेट इलाके से गिरफ्तार किया था।
PM मोदी पहुंचे: आज AI समिट में शामिल होंगे
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर वो सोमवार को फ्रांस पहुंचे। आज फ्रांस में एआई (कृत्रिम मेधा) एक्शन समिट है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समिट की सह अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
अलास्का में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, हादसे में 10 लोगों की हुई मौत
अमेरिका के अलास्का से एक विमान नोम शहर जा रहा था। फिर अचानक से वो विमान लापता हो गया, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई और अब विमान का मलबा समुद्री बर्फ पर मिला है। विमान समुद्री बर्फ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और इसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई है।
इजरायली हवाई हमले से फिर धुंआ-धुंआ हुआ लेबनान
इजराइल की वायुसेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के दो सामरिक ठिकानों पर हमलाकर नष्ट कर दिया। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के एक्स हैंडल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार, हिजबुल्लाह के लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर यह हमला किया गया। इजराइल किसी भी कीमत पर हिजबुल्लाह के लड़ाकों को दोबारा सिर उठाने का मौका नहीं देगा।
बांग्लादेश में बीएनपी नेता की गोली मारकर हत्या
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता मामुन हुसैन की आज तड़के नारायणगंज सदर उपजिला के फतुल्लाह में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 42 वर्षीय मामुन हुसैन को पुरबललपुर रेलवे लाइन के पास निशाना बनाया गया।