मशहूर हॉलीवुड अभिनेता जीन हैकमैन पत्नी के साथ घर में मृत मिले

News Saga Desk

न्यू मेक्सिको। हॉलीवुड अभिनेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेटसी अरकावा न्यू मैक्सिको की राजधानी सांता फे स्थित अपने घर पर मृत पाए गए हैं। सांता फे काउंटी पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि बुधवार दोपहर जीन हैकमैन (95), बेट्सी अराकावा (63) और उनके पालतू डॉग के शव उनके घर से मिले हैं। सांता फे काउंटी के शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता डेनिस वोमैक-एविला के मुताबिक अभिनेता और उनकी पत्नी के मौत के कारणों का अबतक पता नहीं चला है। दो बार के ऑस्कर विजेता हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जीन हैकमैन अपनी पत्नी बेट्सी अराकावा के साथ सांता फे में रहते थे। हैकमैन की मशहूर फिल्मों में द फ्रेंच कनेक्शन, बोनी एंड क्लाइड और द रॉयल टेनेनबॉम्स प्रमुख हैं।


Read More News

जमशेदपुर में 13वें हस्तकरघा दिवस का शुभारंभ, राज्यपाल संतोष गंगवार ने बुनकरों का बढ़ाया उत्साह

जमशेदपुर में 13वें हस्तकरघा दिवस का उद्घाटन राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। उन्होंने हस्तकरघा को...

Read More