नीति आयोग की बैठक में हेमंत सोरेन ने रखा झारखंड विकास का विजन, केंद्र से मांगा विशेष सहयोग
नीति आयोग की 11वीं बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेल, कृषि और उद्योग क्षेत्र में झारखंड के विकास का विजन पेश किया तथा केंद्र सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
Tags:
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची समेत कई जिलों में प्री-मानसून बारिश से मिली राहत
झारखंड में प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है। रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने 12-13 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट और 16 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है।
एनजीटी आदेशों की अवहेलना: अवैध बालू खनन पर छापेमारी, दो ट्रैक्टर जब्त
धनबाद:मानसून को देखते हुए राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ( एनजीटी ) ने 10 जून से नदियों से बालू उठाव पर देशभर में रोक लगा दी है।
झारखंड टी‑20 लीग 2026 का भव्य आगाज़, धोनी ने किया उद्घाटन, कोलांचल ने दिखाई जबरदस्त ताकत
रांची : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार से शुरू हुई झारखंड टी‑20 क्रिकेट लीग 2026 का पहला दिन रंगारंग और रोमांचक रहा। उद्घाटन मैच में छोटानागपुर रॉयल्स और रांची टाइटंस की भिड़ंत हुई, जबकि शाम के मैच में कोलांचल सुपर किंग्स ने जमशेदपुर स्टैलियंस को 122 रनों से मात दे कर जोरदार शुरुआत की। शानदार दर्शक उत्साहस्टेडियम में पहले दिन से ही भारी भीड़ देखने को मिली। विंग‑C और विंग‑D के लोअर टियर्स पहले भर गए और बाद में प्रशासन को अतिरिक्त क्षेत्रों को खोलने पर विचार करना पड़ा। सिर्फ झारखंड नहीं, बल्कि बिहार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में फैंस रांची पहुँचे। दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी को एक बार देखने के लिए भी खासे उत्साहित दिखे। धोनी ने किया औपचारिक उद्घाटनउद्घाटन समारोह में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मौजूद रहे और उन्होंने लीग का औपचारिक उद्घाटन करते हुए ट्रॉफी का अनावरण किया। धोनी ने युवा कप्तानों के साथ ट्रॉफी उठाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि झारखंड में क्रिकेट का जुनून राज्य के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने दर्शकों और खिलाड़ियों दोनों से मेहनत और समर्थन जारी रखने की अपील की। सांस्कृतिक धूम और मनोरंजनउद्घाटन समारोह में बॉलीवुड गायिका कणिका कपूर ने अपने हिट गानों से स्टेडियम गूंजाया। स्थानीय कलाकारों विवेक नायक के नगपुरिया गीत और पारंपरिक छऊ व जनजातीय नृत्यों ने आयोजन को सांस्कृतिक रंग से भर दिया। क्रिकेट और संस्कृति के इस संगम ने शाम को यादगार बना दिया। मैच हाइलाइट्स : कोलांचल की धुआँधार जीतदिन के दूसरे मैच में कोलांचल सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर बनाया। शरनदीप सिंह भाटिया ने मात्र 57 गेंदों में नाबाद 108 रन (9 चौके, 7 छक्के) की विस्फोटक पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जमशेदपुर स्टैलियंस 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.2 ओवर में 128 पर समेटे गए। कोलांचल के राहुल प्रसाद ने 4 ओवर में 5 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की पुरस्कार जीता। पहले दिन की भारी उपस्थिति और उत्साह ने साफ़ कर दिया कि झारखंड में इस लीग के प्रति भारी रूचि है। बड़े पैमाने पर दर्शक समर्थन खिलाड़ियों के मनोबल को ऊँचा करेगा और आने वाले मुकाबलों के साथ लीग का रोमांच और भी बढ़ने की उम्मीद है।
एसआईआर को लेकर झामुमो सक्रिय, बोकारो और धनबाद में बीएलए प्रशिक्षण शिविर आयोजित
– झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारी तेज कर दी है।
खूंटी में ग्रामीण विकास व पंचायतीराज योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के निर्देश पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रवीण कुमार प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग और पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की उम्मीदवारी को मिली मंजूरी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की उम्मीदवारी को मंजूरी मिल गई है। कांग्रेस की आपत्तियां खारिज होने के बाद अब बैद्यनाथ राम, प्रणव झा और नाथवानी के बीच मुकाबला होगा।
साकची बाजार अपहरण मामला: पुलिस ने बच्ची को पुरुलिया सुरक्षित खोजा, दंपत्ति गिरफ्तार
साकची बाजार से 26 मई को लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची आफरीन को पुलिस ने 14 दिनों की लगातार खोजबीन और तकनीकी जांच के बाद पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले
राज्यसभा चुनाव 2026: परिमल नथवानी के नामांकन पर फैसला सुरक्षित, कांग्रेस ने उठाए कई सवाल
राज्यसभा चुनाव 2026 में झारखंड से एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवानी के नामांकन को लेकर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस की आपत्तियों पर सुनवाई
जनता दरबार में दिखी मानवीय संवेदना, डीसी ने दिव्यांग युवक की समस्या का किया तत्काल समाधान
जामताड़ा समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। जामताड़ा के उपायुक्त आलोक कुमार ने अपने चैंबर से बाहर आकर एक दिव्यांग फरियादी की समस्या सुनी और उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित कराया।