Jharkhand weather update : रांची समेत 15 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट
रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने 10 से 15 मई तक तेज हवा, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मदर्स डे से पहले दिखाई बहादुरी,रांची रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की जान बचाने वाली आरपीएफ कांस्टेबल बनी मिसाल
रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल सविता ने अपनी बहादुरी और सतर्कता से एक महिला यात्री की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है।
रांची में जमीन कब्जाने के लिए हवाई फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो पिस्टल और 13 कारतूस बरामद
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित कोलांबी गांव में जमीन के अवैध कब्जे को लेकर दहशत फैलाने के इरादे से तीन राउंड हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है।
रांची के टाटीसिल्वे में अभिजीत हत्याकांड का खुलासा, शराब पार्टी में विवाद के बाद दोस्तों ने की हत्या
रांची के टाटीसिल्वे इलाके में हुए अभिजीत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या किसी बड़ी साजिश के तहत नहीं, बल्कि शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में की गई थी
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात, बहू ने तकिये से मुंह दबाकर ली बुजुर्ग ससुर की जान
पंडरा ओपी क्षेत्र के विद्यानगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बहू ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी। आरोप है कि महिला ने तकिये से मुंह दबाकर बुजुर्ग की जान ले ली।
गिरिडीह के इसरी बाजार में 5 सेकंड में गई 5 लोगों की जान, CCTV में कैद हुई तबाही
गिरिडीह जिले के इसरी बाजार में शुक्रवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कोयला लदा 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर बाजार में घुस गया और कई वाहनों को रौंदते हुए भारी तबाही मचा दी। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई
बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- झारखंड में गैंगस्टर खोल रहे पुलिस का कच्चा चिट्ठा
झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला है। धनबाद के गैंगस्टर प्रिंस खान के वायरल वीडियो का हवाला देते हुए मरांडी ने कहा कि राज्य में अपराधी ही पुलिस के कथित काले कारनामों का खुलासा कर रहे हैं। उन्होंने धनबाद पुलिस की कार्यशैली, संवेदनशील जिलों में पोस्टिंग और बढ़ते अपराध को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।
रांची सिविल कोर्ट में दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर
रांची सिविल कोर्ट के सभागार में शनिवार को दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने किया।
रांची में निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन सख्त, फीस बढ़ोतरी और RTE नियमों को लेकर हुई अहम बैठक
रांची के आर्यभट्ट सभागार में शनिवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जिले के सभी निजी स्कूलों CBSE, ICSE और JAC बोर्ड के प्राचार्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
ब्रांडेड बोतल, जहरीला माल, रांची में नकली विदेशी शराब के बड़े खेल का पर्दाफाश
राजधानी रांची में अवैध और नकली विदेशी शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।