महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि के विरोध में Jharkhand Mukti Morcha ने गुरुवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन किया
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारतीय डेफ क्रिकेट टीम को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री Hemant Soren ने भारतीय डेफ (बधिर) क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।
रांची विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव नहीं होने पर बढ़ा विरोध, आंदोलन की चेतावनी
News Saga Desk रांची विश्वविद्यालय में वर्ष 2019 के बाद से छात्र संघ चुनाव नहीं होने को लेकर छात्र संगठनों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। चुनाव कराने की मांग को लेकर विभिन्न छात्र संगठन कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं और विश्वविद्यालय प्रबंधन से जल्द चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में आजसू छात्र संगठन के नेता ओम वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर छात्र संघ चुनाव कराना चाहिए। उनका कहना है कि छात्र संघ का गठन नहीं होने से छात्रों की कई समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनाव की घोषणा नहीं की गई, तो सभी छात्र संगठन मिलकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं इस मामले पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति सरोज शर्मा ने कहा कि फिलहाल विश्वविद्यालय में सत्र विलंब से चल रहे हैं और उसे पटरी पर लाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शैक्षणिक सत्र सामान्य होने के बाद छात्र संघ चुनाव भी कराया जाएगा।
CM हेमंत सोरेन ने सात वर्षीय तैराक इशांक सिंह को किया सम्मानित, 5 लाख रुपये का चेक भेंट
झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची के सात वर्षीय बाल तैराक Ishank Singh से मुलाकात की।
स्कूली छात्रा से तीन महीने के अंदर दो बार गैंगरेप, वीडियो वायरल होने पर सामने आयी सच्चाई
जिले के एक गांव में 16 साल की नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ हुई दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
झारखंड में गुटखा और निकोटीन युक्त पान मसाला पर बैन, सरकार ने जारी किया आदेश
Jharkhand सरकार ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा एवं पान मसाला के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
घर में अकेला देख जबरन घुसे तीन बदमाश फिर सामूहिक दुष्कर्म, परिवार को बताने पर जान से मारने की धमकी
Jhinkpani थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही गांव के तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना करीब 10 दिन पुरानी बताई जा रही है।
रांची में दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की मौत
राजधानी रांची के Tamar थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। शादी समारोह से लौट रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी।
रांची पहाड़ी मंदिर में फंड को लेकर विवाद, दो गुटों की कलह से श्रद्धालु परेशान
राजधानी रांची स्थित Pahari Mandir इन दिनों आंतरिक विवाद को लेकर चर्चा में है। मंदिर से जुड़े दो गुटों के बीच बढ़ते मतभेद और फंड को लेकर उठे सवालों के कारण श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पत्नी ने किया ऐसा खौफनाक काम, पहले घर में हत्या फिर सड़क हादसा दिखाने की साजिश
टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में हुए चर्चित कमलेश कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।