उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात
खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन यहां पहुंचे। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।
आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे
रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और बारिश भी रामभक्तों के उत्साह को कम नहीं कर सकी. शहर के विभिन्न हिस्सों से निकली शोभायात्राओं में श्रद्धालुओं का जोश चरम पर नजर आया।
रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल
हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो गंभीर घटनाएं सामने आईं। एक मामले में एक व्यक्ति की भुजाली से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी घटना में एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया।
रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर राज्यपाल समेत कई प्रमुख नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था
रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने पूरी तरह से सतर्कता बरती है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है
साहिबगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
साहिबगंज जिले के सिविल कोर्ट को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर को खाली कराया।
KVIC रांची में 3.89 करोड़ रुपये का घोटाला, ईडी ने छह आरोपियों पर मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दायर किया
रांची: खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग यानि (KVIC) रांची से जुड़े 3.89 करोड़ रुपये के घोटाले में ईडी ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट रांची स्थित पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग) की विशेष अदालत में पेश की गई।
रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश
राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार यानि कल 25 मार्च 2026 को डीजीपी तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
कोडरमा में ऑटो पलटने से 5 प्रवासी मजदूर घायल, मुंबई से लौटते समय हादसा, एक की हालत गंभीर
कोडरमा: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाब-पांडेयबारा रोड पर गुरुवार सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो सवार पांच प्रवासी मजदूर घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात
रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे के दौरान किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए कुल 22 पुलिस पदाधिकारियों को दोनों जिलों में प्रतिनियुक्त किया गया है।