रांची में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, एदलहातु में छापेमारी में कई सिलेंडर जब्त
रांची: जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एदलहातु इलाके में एक मकान पर छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और रिफिलिंग का खुलासा हुआ है।
झारखंड में समावेशी विकास को गति देने के लिए CSR साझेदारी पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
Grant Thornton Bharat LLP ने The Gates Foundation और Jharkhand State Livelihood Promotion Society (JSLPS), झारखंड सरकार के सहयोग से “Catalysing Corporate Partnerships for Sustainable and Inclusive Development in Jharkhand” शीर्षक से एक राज्य स्तरीय CSR कार्यशाला का आयोजन किया।
जमशेदपुर के बहरागोड़ा में 227 किलो वजनी बमों को सेना ने किया डिफ्यूज, टला बड़ा हादसा
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी किनारे मिले दो शक्तिशाली बमों को भारतीय सेना की टीम ने बुधवार को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। पूरे ऑपरेशन के दौरान सेना के विशेषज्ञों ने सूझ-बूझ और सावधानी के साथ कार्रवाई करते हुए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार
रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की नन्हीं शावक अब पूरी तरह स्वस्थ है और लगभग 4 माह की हो चुकी है। अब दर्शक भी इस नन्हीं शेरनी के दीदार कर सकेंगे।
रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल
रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का सत्रांत वार्षिकोत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। जिले के करीब 2000 स्कूलों में एक साथ आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी शिक्षा विभाग
रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश
रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची ने पूजा समितियों, शोभायात्रा आयोजकों और आम लोगों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है।
रांची में रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, DC ने जुलूस मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रांची : आगामी रामनवमी पर्व को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक, भीड़ प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों की लगातार निगरानी की जा रही है।
जमशेदपुर में रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू, 27-29 मार्च तक कई वाहनों की एंट्री पर रोक
जमशेदपुर : रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। संभावित भीड़, जुलूस और अखाड़ों के आयोजन को देखते हुए शहर में व्यापक ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था 27 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च की सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगी।
हजारीबाग CHC का स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
हजारीबाग : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को विष्णुगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अधिकारी व कर्मचारी तत्काल सक्रिय हो गए।
खूंटी में देर रात फायरिंग से हड़कंप, गैस एजेंसी संचालक के घर के बाहर खड़ी कार पर बरसी गोलियां
खूंटी: जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अचानक हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। हिल चौक स्थित नगर भवन के पास अज्ञात अपराधियों ने गैस एजेंसी संचालक नरेंद्र साव के घर के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चला दीं।