रांची नगर निगम चुनाव: सुबोध कांत सहाय और यशस्विनी सहाय ने किया मतदान
रांची: नगर निगम चुनाव के तहत जारी मतदान के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने अपनी पुत्री यशस्विनी सहाय के साथ संत थॉमस स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
रांची नगर निगम चुनाव: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया मतदान
रांची: नगर निगम चुनाव के दौरान राजधानी में मतदान का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गिरिडीह नगर निगम चुनाव: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पत्नी संग किया मतदान
गिरिडीह: नगर निगम चुनाव के तहत जिले में जारी मतदान के बीच झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपनी पत्नी के साथ वार्ड संख्या 36 स्थित बूथ संख्या 3 पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
रांची नगर निकाय चुनाव: राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया मतदान, लोगों से अधिक मतदान की अपील
रांची: राजधानी में नगर निकाय चुनाव के तहत सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। शहर के विभिन्न वार्डों में मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
झरिया नगर निगम चुनाव में हिंसा, सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन से मतदान प्रभावित
धनबाद: नगर निगम चुनाव के दौरान सोमवार सुबह झरिया में माहौल तनावपूर्ण हो गया। डीएवी उच्च विद्यालय स्थित बूथ संख्या 12, 13, 14 और 15 के पास मुख्य सड़क जाम होने से मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई।
JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने किया मतदान
रांची: नगर निकाय चुनाव के दौरान सोमवार को शहर के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चुनावी माहौल देखने को मिला। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अध्यक्ष एवं रांची के पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव ने अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया।
रांची मेयर उम्मीदवार रौशनी खलखो ने किया मतदान
नगर निकाय चुनाव के तहत भाजपा की मेयर पद की उम्मीदवार रौशनी खलखो ने सोमवार सुबह अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
नगर निकाय चुनाव: 9 बजे तक रांची में 7.28% और बुंडू में 11.74% मतदान
रांची/बुंडू: नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत सोमवार यानी आज राज्य के विभिन्न शहरी निकायों में मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार रांची नगर निगम क्षेत्र में 7.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है
झारखंड के 48 शहरी निकायों में आज मतदान, 43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
झारखंड के सभी 48 शहरी निकायों में नगर सरकार के गठन के लिए सोमवार, 23 फरवरी को मतदान कराया जा रहा है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।
रांची के मोरहाबादी चुनावी कैंप में संदिग्ध मौत, वाहन चालक की ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत
रांची | झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित चुनावी कैंप से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। चुनाव ड्यूटी के लिए जब्त किए गए एक वाहन के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।