नगर निकाय चुनाव से पहले पलामू प्रशासन का बड़ा एक्शन, 9 असामाजिक तत्व जिला बदर
पलामू | नगर निकाय चुनाव से पहले पलामू ज़िला प्रशासन ने गुंडों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को जिला बदर कर दिया है। 23 फरवरी को होने वाले मतदान से पूर्व उठाया गया यह कदम चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से किया गया है।
देवघर में गौतम अडानी ने किया जलाभिषेक, झारखंड और देश की समृद्धि के लिए मांगी प्रार्थना
देवघर | देश के प्रसिद्ध उद्योगपति सह गौतम अडानी रविवार 22 फरवरी को देवघर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। देश के प्रमुख 12 ज्योतिर्लिंगों और 51 शक्तिपीठों में से एक इस पावन स्थल पर उन्होंने तीर्थ पुरोहितों के मार्गदर्शन में जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया।
रांची में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री से 15 हजार लीटर स्पिरिट जब्त
नगर निकाय चुनाव से पहले रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने अवैध शराब फैक्ट्री पर छापेमारी करते हुए लगभग 15 हजार लीटर स्पिरिट और अंग्रेजी शराब बनाने का भारी मात्रा में सामान जब्त किया।
गौतम अडानी का कल झारखण्ड-बिहार दौरा, थर्मल पावर प्रोजेक्ट का करेंगे निरीक्षण
देश के जाने-माने उद्योगपति और Adani Group के अध्यक्ष गौतम अडानी 22 फरवरी को बिहार के पीरपैंती स्थित ताप विद्युत परियोजना स्थल का दौरा करेंगे।
पलामू में जया प्रदा का रोड शो, मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के समर्थन में वोट देने की अपील
झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शहर से लेकर वार्ड स्तर तक प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
झारखंड का विकास अब मिसाल, अंगदान कानून लाएगी सरकार-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार के कार्य अब कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले अन्य राज्यों के मॉडल की चर्चा होती थी
होली में घर जाने वालों को रेलवे का खास तोहफा पहले ही तैयार, जानिए किन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
रांची: होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए नियमित ट्रेनों के अलावा तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है।
सिर्फ शक और आरोप के आधार पर नहीं मिल सकता तलाक- झारखंड हाईकोर्ट
रांची: पति-पत्नी के संबंधों को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि केवल शक और सामान्य आरोपों के आधार पर तलाक नहीं दिया जा सकता।
26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा, मरीन ड्राइव पर करेंगी मंदिर का भूमि पूजन
26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा निर्धारित हो गया है। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
झारखंड विधानसभा में उठा जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल की नई बिल्डिंग में व्याप्त अव्यवस्थाओं का मुद्दा
जमशेदपुर पश्चिमी के वरिष्ठ विधायक ने सदन के पटल पर अस्पताल परिसर में पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने का मामला उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब नई बिल्डिंग में जलापूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, तो ऐसे में उसके उद्घाटन का औचित्य क्या है?