आकाशीय बिजली गिरने से आठ मवेशियों की मौत, ग्रामीणों को भारी नुकसान
पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुदड़ी टोमडेल पंचायत अंतर्गत कोड़केल गांव में शुक्रवार की रात अचानक मौसम बदलने के बाद गिरी आकाशीय बिजली से आठ मवेशियों की मौत हो गई। मृत मवेशियों में किशोर भुइयां के दो, जस्टिन मनोहर लुगुन के तीन, दनियल भुईंया, मार्टिन भुईंया और जुनेथान भुईंया के एक-एक बैल शामिल हैं।
नक्सली ने जेल में की खुदकुशी
जिले के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में बंद एक नक्सली विचाराधीन कैदी ने खुदकुशी कर ली है। वार्ड डी में उसका शव शनिवार सुबह फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान दुमका के काठीकुण्ड थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय छोटा श्यामलाल देहरी उर्फ संतु देहरी उर्फ सोमालाल देहरी के रूप में हुई है।
ED के डिप्टी डायरेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, CBI ने जाल बिछाकर पकड़ा
देश की सबसे कड़ी आर्थिक जांच एजेंसी मानी जाने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ED) खुद इस बार सवालों के घेरे में आ गई है। ईडी के डिप्टी डायरेक्टर चिन्तन रघुवंशी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
महिलाओं के खातों में मंईयां सम्मान के पैसे आना शुरू, जानिए कितने माह की मिली राशि
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं के खातों में पैसे आना शुरू हो गए हैं। फिलहाल हर लाभुक को 2500 रुपये ही भेजे जा रहे हैं, जो अप्रैल माह की किस्त है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि अप्रैल और मई दोनों महीने की राशि एक साथ ट्रासंफर की जाएगी
विधायक श्वेता सिंह की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव आयोग ने आयकर विभाग से मांगी जानकारी
बोकारो विधायक श्वेता सिंह के नाम पर दो पैन कार्ड होने के आरोपों की जांच अब चुनाव आयोग ने शुरू कर दी है। इस मामले में आयोग ने आयकर विभाग से औपचारिक रूप से जानकारी मांगी है। यह कदम भाजपा नेता बिरंची नारायण द्वारा की गई शिकायत के आधार पर उठाया गया है।
चतरा कॉलेज : जेल में बंद छात्र की जगह दोस्त दे रहा था परीक्षा, पकड़ा गया
चतरा कॉलेज परीक्षा केंद्र में बीए सेमेस्टर-1 की परीक्षा के दौरान गुरुवार को एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। एक छात्र की जगह उसका दोस्त परीक्षा देता हुआ पकड़ा गया। मामला यह है कि बिहार की जेल में अवैध शराब के मामले में बंद छात्र कामेश्वर कुमार की जगह उसका दोस्त दीपक कुमार यादव परीक्षा दे रहा था।
बोकारो में मंईयां सम्मान के 20 लाभुक निकले फर्जी, अल्पसंख्यक बताकर लाभ लेने की कोशिश
मंईयां सम्मान योजना को लेकर बोकारो से गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। गोमिया प्रखंड के पचमो पंचायत में एक भी अल्पसंख्यक परिवार नहीं होने के बावजूद 20 लोगों ने खुद को अल्पसंख्यक बताकर योजना का लाभ लेने की कोशिश की।
बद्रीनाथ धाम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगाई हाजिरी, पत्नी और बेटे भी साथ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ धाम में पूरे परिवार के साथ हाजिरी लगाई है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें भी मुख्यमंत्री ने साझा की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन साथ नजर आ रही हैं।
जमशेदपुर में कोरोना का पहला मामला आया सामने, बेंगलुरु से आई महिला में संक्रमण
जमशेदपुर में कोरोना के पहले संदिग्ध मरीज की पहचान हुई है। 25 मई को बेंगलुरु से जमशेदपुर लौटी 44 वर्षीय संदिग्ध महिला मरीज सरायकेला बाजार की रहनेवाली है, फिलहाल वह कदमा में रह रही है। महिला की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए कदमा के एक अस्पताल में भर्ती कराया था।
आम लदा पिकअप वैन पलटा, चालक और खलासी घायल
खूंटी-चाईबासा मुख्य मांर्ग एनएच 75ई पर मुरहू थाना क्षेत्र कें पंजाबी कोठी के पास शुक्रवार को आम लदा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना लगभग साढ़े तीन बजे की है।