8 से 10 दिनों में जारी हो सकता है जेपीएससी का परिणाम
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का परिणाम जल्द ही जारी हो सकता है। अभ्यर्थियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगामी 8 से 10 दिनों के भीतर जेपीएससी द्वारा परीक्षा का परिणाम प्रकाशित किए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि जेपीएससी परीक्षा के परिणाम में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलनरत हैं।
श्राद्ध क्रम में गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ लाखों पर किया हाथ साफ
श्राद्ध कर्म में शामिल होने ओडिशा गये जमशेदपुर के यूनाइटेड क्लब में इंडोर गेम्स के कोच मनोज बाग के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल, चोरों ने जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित वर्कर्स फ्लैट के एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है।
सिमडेगा : जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी
सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसलोया पंचायत के जताटांड़ पहाड़ टोली के समीप घने जंगल में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव झाड़ियों के बीच पड़ा मिला, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
एसडीपीओ को थाना में जाने से रोकने पर रेहला थाना प्रभारी को एसपी ने किया निलंबित
जिले के बिश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार टूटी को थाना में जाने से रोके जाने पर एसपी रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को रेहला के थाना प्रभारी संतोष कुमार को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह मेदिनीनगर टाउन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर गुलशन बिरूआ को रेहला का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
धनबाद में सुरक्षा गार्ड की बेरहमी से हत्या, पत्थर से कूचकर अपराधियों ने मारा
धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मिथिलेश रवानी के रूप में हुई है, जो बिहार के नवादा जिले का रहने वाला था। वह श्री राम कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था
लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा
लोहरदगा शहर में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा अग्रसेन भवन से निकाल कर मेन रोड लोहरदगा होते हुए पावरगंज पहुंची।
पूर्व मुख्यमंत्री ने मंईयां सम्मान योजना में बड़े फर्जीवाड़े का लगाया आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने घाटशिला अनुमंडल के हेंदलजुड़ी पंचायत में मंईयां सम्मान योजना के लाभ वितरण में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि चाकुलिया में फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों के बाद अब घाटशिला की यह घटना चौंकाने वाली है।
पलामू में एसडीपीओ को थाना में घुसने से रोका गया, थानेदार सस्पेंड
पलामू जिले के रेहला थाना में एक अजीब स्थिति देखने को मिली, जब बिश्रामपुर के एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी को ही थाने में घुसने से रोक दिया गया। थाने के गेट पर ताला लगा था, जिससे एसडीपीओ को बाहर ही रुकना पड़ा। इस घटना के बाद एसपी रीष्मा रमेशन ने कड़ा कदम उठाते हुए थानेदार को तत्काल निलंबित कर दिया है।
झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट, 19 मई तक गर्मी से राहत के आसार
मौसम विभाग ने झारखंड के सभी जिलों के लिए आकाशीय बिजली और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। अनुमान है कि हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
गुमला के कुलमुंडा जंगल में बम विस्फोट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
गुमला जिला के रायडीह थाना क्षेत्र के सीलम पंचायत के कुलमुंडा गांव में बम विस्फोट होने से 57 वर्षीय असरू मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुरुवार की रात 9 बजे उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के उपरांत उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया।