JSSC CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में IRB के 6 जवान होंगे बर्खास्त, DGP ने दिया निर्देश
JSSC CGL परीक्षा में प्रश्नपत्र दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह में शामिल झारखंड IRB के जवानों पर अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। 24 मार्च को सीआईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए 5 जवानों के अलावा एक फरार जवान को मिलाकर कुल 6 जवानों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
बिजली विभाग की छापेमारी में 1135 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
झारखंड उर्जा विकास निगम लिमिटेड जेवीवीएनएल की ओर से राज्य में बिजली चोरी को रोकने के लिए की गई छापेमारी में विभिन्न जिलों में 1135 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बिजली चोरी के इन मामलों से विभाग को एक करोड. 89 लाख और 31 हजार रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ।
संविधान की बात करने वाले कांग्रेस, झामुमो और राजद के लोग मौन हैं- बाबूलाल मरांडी
आज रांची ग्रामीण और महानगर भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, निवर्तमान अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, आरती कुजूर, जिलाध्यक्ष वरुण साहू, विनय महतो सहित पार्टी के प्रदेश जिला के पदाधिकारीगण ने किया।
राज्यपाल से मिला BJP का प्रतिनिधिमंडल, मंत्री हफीजुल हसन को निलंबित करने की मांग
झारखंड सरकार के मंत्री हफीजूल हसन की बर्खास्तगी की मांग करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे, दो दिनों तक करेंगे समीक्षा
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना अपनी टीम के साथ दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे। आयोग ने इसकी आधिकारिक सूचना राज्य सरकार को दे दी है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मकवाना 22-23 अप्रैल को रांची में अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों की समीक्षा करेंगे।
रांची के रातु तालाब के पास मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिला है। संभावना जताई जा रही है कि युवक काठीटांड का है।
राज्यपाल को रांची DC ने रांची में होने वाले एयर शो का दिया निमंत्रण
रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आज राज्यपाल संतोष गंगवार को रांची में होने वाली भारतीय वायु सेना के एयर शो के लिए निमंत्रण दिया। बता दें कि एयर शो रांची के नामकुम के खोजा टोली आर्मी मैदान में होने जा रही है। ये एयर शो 19 और 20 अप्रैल को आयोजित की गयी है।
झारखंड हाईकोर्ट ने दिया आदेश, कहा- 2 माह में 26 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाए पूरी
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर फटकार लगाते हुए कहा है कि 2 से 3 महीने के भीतर सभी खाली पदों पर नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को अगले शैक्षणिक सत्र में बेहतर शिक्षा मिल सके।
रामगढ़ में फायरिंग, रंगदारी मांगने पहुंचे बदमाशों ने फैलाई दहशत
रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। यह घटना रेलवे गेट के पास स्थित कोयला एंट्री चेक पोस्ट की है, जहां बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की और मौके से राहुल गैंग का पर्चा छोड़कर फरार हो गए।
झारखंड सरकार ने की घोषणा, राज्य के कलाकारों का होगा बीमा; मिलेगी मासिक पेंशन
झारखंड सरकार अब राज्य के कलाकारों के लिए 5 लाख रुपये तक की बीमा योजना शुरू करने की तैयारी में है। ये योजना वकीलों की तर्ज पर होगी, जिसमें सरकार बीमा प्रीमियम का भुगतान खुद करेगी। इसके साथ ही 60 साल की उम्र पार कर चुके कलाकारों को मिलने वाली 4000 रुपये मासिक पेंशन योजना को भी सरल बनाया जाएगा