हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से राहत, दो मुचलकों पर मिली जमानत
झारखंड हाईकोर्ट ने हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को बड़ी राहत दी है। न्यायाधीश जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत ने उन्हें 20-20 हजार रुपये के दो निजी मुचलके जमा करने की शर्त पर जमानत प्रदान की है।
पलामू में पुलिस का विशेष अभियान: 60 अभियुक्त गिरफ्तार, 67 वारंटों का निष्पादन
पलामू पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष समकालीन अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक, पलामू प्रक्षेत्र के निर्देश पर और पुलिस अधीक्षक, पलामू के नेतृत्व में 4 से 5 नवंबर के बीच पूरे जिले में संचालित किया गया।
जिला परिषद के प्रधान लिपिक 65 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
लातेहार में व्याप्त भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जिला परिषद कार्यालय में पदस्थापित प्रधान लिपिक संतोष कुमार सिंह को ₹65,000 रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
होटवार जेल में कैदियों का डांस वीडियो वायरल: जेलर और जमादार निलंबित, शामिल कैदी शराब व GST घोटाले के आरोपी
रांची : रांची के होटवार जेल से एक वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में दो कैदी फिल्मी गानों पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
खूंटी-सिमडेगा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में खूंटी जिले के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रसूता की मौत पर बवाल: बाघमारा के अनवित हेल्थ केयर हॉस्पिटल में हंगामा, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर FIR दर्ज कराई
बाघमारा | जमुआटांड हरिना हीरक रोड स्थित अनवित हेल्थ केयर हॉस्पिटल में प्रसूता की हुई मौत के मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दी है. शिकायत के आलोक में बाघमारा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
दामोदर नदी नाहने गए पांच दोस्तों में दो लापता | खोजबीन जारी
बाघमारा | तेलमोच्चो दामोदर नदी नाहने गये पांच दोस्तों में सुमित और सन्नी नदी के बहाव में लापता हो गया है. बताया जाता है की कार्तिक पूर्णिमा के दिन मंगलवार सुबह 9 बजे के आसपास सुमित और सन्नी, अन्य तीन दोस्तों के साथ नाहने के लिए तेलमोच्चो दामोदर नदी गया था. नदी में पानी की तेज बहाव से सुमित और सन्नी लापता हो गया. हो हल्ला के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गया.
रांची रेल मंडल में ट्रेनों का संचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और एक का समय बदला
रांची रेल मंडल के अंतर्गत हटिया–मूरी रेलखंड पर लिए गए मेगा ब्लॉक के कारण रेलवे सेवा आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। ब्लॉक के चलते यात्रियों को असुविधा से बचाने के उद्देश्य से कई ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है।
झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती : 207 नई ALS एम्बुलेंसों की खरीद को मंजूरी
झारखंड सरकार ने राज्य की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए 207 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस खरीदने की मंजूरी दे दी है।
श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सागर, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
बाघमारा। शास्त्री नगर, जमुआटाँड स्थित कथा पंडाल में चल रही सप्ताहव्यापी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के बीच श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।