झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने एसआईआर को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
रांची | झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों का जायजा लिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि,अगली सुनवाई 24 को
रांची | झारखंड में नगर निगम और नगर निकायों के चुनाव जल्द हो सकते हैं। झारखंड उच्च न्यायालय में सोमवार को इस बाबत हुई सुनवाई के बाद ऐसे संकेत मिल रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से अदालत में सुनवाई के दौरान इसके बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
घाटशिला उपचुनाव: मतदान दल रवाना, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट
पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान दलों को आवश्यक मतदान सामग्री के साथ उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। रवाना होने से पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने डिस्पैच स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।
एक्सएलआरआइ के सभी छात्रों को मिला समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट
पूर्वी सिंहभूम | एक्सएलआरआइ ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्लेसमेंट परंपरा को कायम रखते हुए समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट (एसआईपी) 2025–27 में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। इस वर्ष संस्थान के कुल 583 विद्यार्थियों को देश और विदेश की 114 प्रतिष्ठित कंपनियों ने कुल 584 ऑफर दिए हैं।
बाबूलाल मरांडी का झारखंड पुलिस पर हमला: “फ्री में मीट न देने पर दर्ज किया गया झूठा केस”
रांची। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में कुछ पुलिस अधिकारी कानून का दुरुपयोग कर निजी रंजिशें निकालने में लगे हुए हैं।
जमशेदपुर में 14 से 20 नवंबर तक होगा चतुर्थ बाल मेला, तैयारियां जोर पर
जमशेदपुर। आगामी चतुर्थ बाल मेला की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। रविवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और बाल मेला के संरक्षक सरयू राय की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
रांची में ग्रामीण डॉक्टर की गला रेतकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार; इलाके में फैली सनसनी
रांची। राजधानी रांची के बुढमू थाना क्षेत्र के मतवे गांव में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। अज्ञात अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
बोकारो थर्मल में नशे में धुत्त युवक ने की पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
झारखंड के बोकारो जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र की नई बस्ती में शुक्रवार देर रात शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतका के पति की पहचान रुपेश यादव के रूप में हुई है।
रांची में फिर चली गोली: दवा दुकान में काम करने वाली युवती पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, हालत गंभीर
राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार देर रात एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए नगड़ी थाना क्षेत्र में एक युवती को गोली मार दी।
बाघमारा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन, सुदामा चरित्र पर भावविभोर हुए श्रद्धालु
बाघमारा | शास्त्री नगर, जमुआटांड स्थित संस्कार ज्ञानपीठ प्रांगण में चल रही सप्ताहव्यापी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन दिवस अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ।