अवैध बालू ढोते ट्रैक्टर से हादसा: मजदूर चक्के के नीचे आकर मौत, शव नाले में फेंक आरोपी फरार
पलामू। पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। मंगलवार रात चुरादोहर बाजार के पास अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से उस पर बैठे मजदूर की चक्के के नीचे दबकर मौत हो गई।
गुमला में गर्भवती नाबालिग की बेरहमी से हत्या, प्रेमी गिरफ्तार
गुमला । गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के पुराना रायडीह गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मंगलवार को गर्भवती नाबालिग लड़की की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। आरोप 19 वर्षीय युवक सुमन यादव पर है। जो नाबालिग लड़की का प्रेमी बताया जा रहा है।
रिटायर्ड रेलकर्मी के खाते से 22.15 लाख उड़ा ले गये साइबर अपराधी
धनबाद । धनबाद रेल मंडल के आॅपरेटिंग विभाग से 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए बैंक मोड़ शांति भवन निवासी सत्यपाल खेंद्रिया साइबर ठगी का शिकार हो गये। ठगों ने खुद को रेलवे का सहायक कार्मिक अधिकारी बताकर उनके बैंक खाते से 22 लाख 15 हजार रुपये उड़ा लिए। मामले में रेलवे कार्यालय के अंदरूनी लोगों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।
बंद घरों में चोरी, चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस परेशान
बाघमारा | पहले तों चोर रात के अंधेरे में बंद घरों को अपना निशान बनाया करते थे। लेकिन अब वह दीन – दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है।
18 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’कार्यक्रम
राज्य में इस वर्ष फिर 18 नवंबर से 15 दिसंबर तक आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कोडरमा में फूड पॉइज़निंग का मामला, एक परिवार के 5 सदस्य अस्पताल में भर्ती
कोडरमा। जिले में फूड पॉइजनिंग का एक मामला मंगलवार को सामने आया है। डोमचांच प्रखंड अंतर्गत बेहराडीह गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य फूड पॉइज़निंग के शिकार हो गए हैं।
PDS डीलरों को बड़ा लाभ: 14 महीने का बकाया कमीशन, सरकार ने जारी किए 52 करोड़
झारखंड सरकार ने राज्य के 25,000 से ज्यादा पीडीएस डीलरों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 14 महीने से रुके हुए डीलर कमीशन का भुगतान करने के लिए 52 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी कर दी है। यह राशि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत डीलर कमीशन और खाद्यान्न ढुलाई के लिए प्रदान की जाएगी।
निजी संबंधों के विवाद के बाद मझिआंव CO निलंबित
गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखंड के अंचल अधिकारी (सीओ) प्रमोद कुमार को तीन दिन पहले प्रेमिका के साथ एक ही कमरे में पकड़े जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है।
मोथा से फसल क्षति पर राज्य सरकार गंभीर, किसानों को मिलेगी राहत : दीपिका पांडे
रांची । झारखंड में मोथा (चक्रवाती प्रभाव) के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में फसल नुकसान की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार सक्रिय हो गई है।
झारखंड में आवास योजना मजबूत, राशि बढ़ाई गई, हर परिवार को पक्की छत देने का संकल्प
रांची। झारखंड सरकार ने राज्य में आवास सुविधाओं को विस्तारित और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत अब पात्र परिवारों को पहले की तुलना में अधिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी