वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान की तबीयत बिगड़ी, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

News Saga Desk

धनबाद। वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान की तबीयत अचानक खराब होने के बाद शुक्रवार को उसे घाघीडीह केंद्रीय कारा से कड़ी सुरक्षा के बीच एमजीएम अस्पताल लाया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य संबंधी शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजने का फैसला लिया।

फहीम खान के अस्पताल पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल को अस्पताल परिसर में तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। गौरतलब है कि गैंगस्टर फहीम खान फिलहाल जमशेदपुर के घाघीडीह केंद्रीय कारा में सजा काट रहा है। अस्पताल में उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More