हाईवे पर ब्रेकडाउन ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल
रामगढ़ जिले की कुजू ओपी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर शनिवार की तड़के सुबह भयंकर सड़क हादसा हुआ। एनएच-33 पर पैंकी मोड़ के पास ब्रेकडाउन ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
बारिश का कहर, कई कच्चे मकान हुए जमींदोज
पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। शुक्रवार की शाम पटमदा और बोड़ाम थाना क्षेत्र में कई कच्चे मकान भरभराकर गिर पड़े, जिससे प्रभावित परिवार अब खुले आसमान तले जिंदगी गुजारने को मजबूर हो गए हैं।
जयराम बोले- शुभ समय में विदा हुए गुरुजी, प्रदीप यादव और निर्मल महतो ने की शराबबंदी की मांग
झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र के पहले दिन चार अगस्त के बाद जिन हस्तियों का निधन हुआ, उन्हें सदन में श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने गुरुजी के निधन को एक युग का अंत बताया।
पलामू-गढ़वा समेत चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान गिरेगा; राज्य में 25% अधिक हुई बरसात
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में बारिश का दौर एक बार फिर तेज होने जा रहा है। शुक्रवार को रांची, गुमला, लातेहार में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
एक युग का अंत: शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग, झारखंड विधानसभा में शुरू हुई चर्चा
झारखंड विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान कई जाने-माने लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया, जिनमें दिशोम गुरु शिबू सोरेन, स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक व वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह प्रमुख हैं।
JSSC: 10,592 सहायक आचार्यों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, 5 सितंबर को हो सकता है नियुक्ति पत्र जारी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से अनुशंसित 10,592 सहायक आचार्यों को पांच सितंबर को नियुक्ति पत्र सौंपा जा सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र देंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
पलामू सेंट्रल जेल से 200 कैदी होंगे हजारीबाग शिफ्ट, कुख्यात अपराधी भी शामिल
पलामू सेंट्रल जेल इन दिनों सुरक्षा और क्षमता से अधिक कैदियों को लेकर चर्चा में है। जेल प्रशासन ने यहां से 200 कैदियों को हजारीबाग सेंट्रल जेल में ट्रांसफर करने का फैसला किया है। यह ट्रांसफर कई चरणों में कड़ी सुरक्षा के बीच किया जाएगा।
हॉकी एशिया कप के लिए टीम घोषित, झारखंड की बेटियों का दबदबा जारी, सलीमा बनी कप्तान
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को आगामी महिला एशिया कप 2025 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 5 से 14 सितंबर 2025 तक चीन के हांगझोउ में खेला जाएगा। टीम में इस बार भी झारखंड की मजबूत उपस्थिति देखने को मिली है, जिसमें चार खिलाड़ी शामिल हैं।
झारखंड सरकार ने विधानसभा में रखा 4,296 करोड़ का अनुपूरक बजट
झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4,296 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश किया। यह बजट राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है।
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से, अनुपूरक बजट होगा पेश
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू किया जायेगा। इस दौरान विधानसभा में हंगामे के आसार नजर आ सकते हैं। सत्र के पहले कार्यदिवस के दौरान सरकार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा।