झारखंड सरकार ने विधानसभा में रखा 4,296 करोड़ का अनुपूरक बजट

News Saga Desk

रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4,296 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश किया। यह बजट राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि यह अनुपूरक बजट उन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लाया गया है जो मुख्य बजट में शामिल नहीं हो सकीं या जिनके लिए अतिरिक्त धन की जरूरत महसूस की गई। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के लिए प्रावधान किए गए हैं। अनुपूरक बजट में यह स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास कार्यों को गति देना और जरूरतमंद वर्गों को लाभ पहुंचाना है। 


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More