हॉकी एशिया कप के लिए टीम घोषित, झारखंड की बेटियों का दबदबा जारी, सलीमा बनी कप्तान

News Saga Desk

रांची। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को आगामी महिला एशिया कप 2025 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 5 से 14 सितंबर 2025 तक चीन के हांगझोउ में खेला जाएगा। टीम में इस बार भी झारखंड की मजबूत उपस्थिति देखने को मिली है, जिसमें चार खिलाड़ी शामिल हैं।

झारखंड के जिन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है, वे हैं:

सलीमा टेटे (कप्तान) – सिमडेगा
संगीता कुमारी – सिमडेगा
ब्यूटी डुंगडुंग – सिमडेगा
निक्की प्रधान – खूंटी

टीम की कप्तानी एक बार फिर सिमडेगा की मिडफील्डर सलीमा टेटे को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करेगी। संगीता और ब्यूटी डुंगडुंग भी सिमडेगा जिले से हैं, जबकि निक्की प्रधान खूंटी जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। झारखंड की चार खिलाड़ियों की मौजूदगी यह दर्शाती है कि यह राज्य भारतीय महिला हॉकी का एक सशक्त केंद्र बन चुका है।
इस बार टीम में निक्की प्रधान और संगीता कुमारी की वापसी खास रही है। दोनों खिलाड़ी करीब छह महीने बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी में लौट रही हैं, जिन्हें चोट और टीम संयोजन के कारण कुछ समय के लिए टीम से बाहर होना पड़ा था। चयनकर्ताओं ने उनके अनुभव और फिटनेस को देखते हुए पुनः टीम में शामिल किया है।
महिला एशिया कप 2025 भारतीय टीम के लिए बेहद अहम टूर्नामेंट है, क्योंकि विजेता टीम सीधे 2026 एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी। ऐसे में कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारतीय टीम से जोरदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

ड्रॉ के अनुसार भारत को पूल-बी में रखा गया है, जहां टीम के मैच इस प्रकार हैं

5 सितंबर: भारत बनाम थाईलैंड
6 सितंबर: भारत बनाम जापान
8 सितंबर: भारत बनाम सिंगापुर
अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है, तो उसका सामना पूल-ए की किसी टीम से होगा, जिसमें चीन, कोरिया, मलेशिया और कजाकिस्तान शामिल हैं।


Read More News

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

सरायकेला में जंगली हाथियों का उत्पात, एक ही रात दो राशन दुकानें और घर क्षतिग्रस्त, कई एकड़ धान की फसल बर्बाद

सरायकेला-खरसावां के कुकड़ू और ईचागढ़ में जंगली हाथियों ने एक घर, दो राशन दुकानों और धान की फसलों को...

छठ पूजा के रंग में रंगीं अक्षरा सिंह, नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो वायरल, लालू-राबड़ी समेत कई नेताओं को दिया न्योता

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने छठ पूजा पर नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो शेयर किया। लालू यादव,...

झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर AISF ने राज्यपाल से की मुलाकात, कल्याण मंत्री से मांगा इस्तीफा

झारखंड में 2023 से छात्रवृत्ति भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए AISF ने राज्यपाल संतोष गंगवार से...

Read More