मयंक सिंह को लेकर 23 को रांची पहुंचेगी एटीएस
कुख्यात अमन साहू गिरोह के अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह को लेकर झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम शनिवार को अजरबैजान से लेकर भारत पहुंचेगी।
ईडी के समन मामले में मुख्यमंत्री की याचिका पर उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत वाद (कंप्लेन केस) पर रांची सिविल कोर्ट के सीजेएम (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) की ओर से लिये गए संज्ञान को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर उच्च न्यायालय में गुरुवार को सुनवाई हुई।
सिमडेगा: डीसी के जनता दरबार में 20 लोगों ने रखीं शिकायतें, जल्द समाधान का आश्वासन
सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह ने समाहरणालय भवन में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने आमजनों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।
JDU सांसद ने PM मोदी को बताया: अवैध कोयला उत्खनन से झारखंड को करोड़ों का नुकसान
जदयू से राज्यसभा सांसद खीरू महतो झारखंड के कोयलांचल समेत सभी हिस्सों से हो रहे अवैध कोयला उत्खनन रोकने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। प्रधानमंत्री से नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान जदयू सांसद ने सीसीएल और बीसीसीएल के अफसरों तथा ठेकेदारों की मिलीभगत किए जा रहे अवैध कोयला खनन को रोकने की मांग की है।
तुपुदाना ओपी प्रभारी की राज्यपाल से मुलाकात पर सवाल, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की कड़ी टिप्पणी
रांची जिला के तुपुदाना ओपी के प्रभारी दुलाल महतो कुछ लोगों के साथ झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात करने पहुंचे। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर सवाल उठने लगे हैं। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस मुलाकात पर नाराजगी जताते हुए इसे अनुशासनहीनता करार दिया है।
शराब घोटाला जांच में ढिलाई पर बाबूलाल मरांडी का पत्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से CBI जांच की मांग
झारखंड में चर्चित शराब घोटाले को लेकर सियासत गर्मा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक तीखा पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने जांच में जानबूझकर की गई ढिलाई और आरोपियों को जमानत मिलने पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड को दी बड़ी सौगात, हजारों करोड़ की सड़क परियोजनाओं की घोषणा
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड के लिए कई बड़ी सड़क परियोजनाओं की घोषणा की है। इन परियोजनाओं के तहत राज्य में आधुनिक सड़क और हाईवे का निर्माण किया जाएगा, जिससे परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और यातायात में उल्लेखनीय सुधार होगा।
बुजुर्ग दंपति की घर पर अकेले रहते हुए धारदार हथियार से निर्मम हत्या
दुमका जिले में हत्याकांड का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर वृद्ध दंपती की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय नवगोपाल साहा ऊर्फ माथुर साहा और उनकी 56 वर्षीय पत्नी बिमु बाला साहा के रूप में हुई है।
सरयू राय बोले: मानसून सत्र में सरकार की स्थिति पर सवाल, थानेदार कर रहे अतिरिक्त वसूली
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि वह विधानसभा के मानसून सत्र में राज्य सरकार के शासन व्यवस्था की चरमराई हुई स्थिति का मामला वे जोर-शोर से उठाएंगे। वह इसका संकेत मुख्यमंत्री को भी एक विशेष अवसर पर दे चुके हैं।
अर्जुन मुंडा ने सूर्या हांसदा मामले में परिवार से की बैठक, आदिवासी परंपरा पर दिया मार्गदर्शन
सूर्या हांसदा मामले में भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में जांच के लिए गठित सात सदस्यीय टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल एवं अनीता सोरेन उपस्थित रहे।