नेमरा में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि देने पहुंचे पप्पू यादव
पूर्व मुख्यमंत्री देशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध के अंतिम दिन पूरे राज्य से लोगों का हुजूम उनके पैतृक गांव नेमरा में पहुंचने लगा। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी लंबे चौड़े काफिले के साथ नेमरा पहुंच गए हैं। लगभग 11:00 बजे राज्यपाल संतोष गंगवार के भी आने की सूचना है।
पलामू में दोहरा हत्याकांड: सास की हत्या कर भाग रहे दामाद को ससुराल वालों ने मार डाला
पलामू में हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां मानसिक रूप से बीमार एक दामाद ने अपनी ही सास की हत्या कर दी। इसके बाद आक्रोश में ससुराल वालों ने भी दामाद की हत्या कर दी। मामला जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल गांव के शुक्रवार का है।
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा, विधानसभा में अंतिम दर्शन और जमशेदपुर में अंतिम संस्कार; राज्य में एक दिन का राजकीय शोक
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने शुक्रवार की देर रात दिल्ली में अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वे 62 साल के थे। सिर में गंभीर चोट की वजह से वो दो अगस्त से ही इलाजरत थे।
नेमरा गांव में आज दिशोम गुरु का संस्कार भोज, श्रद्धांजलि देने पहुंचेगा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज
झारखंड के वरिष्ठ नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में आज संस्कार भोज का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक से सटे मिर्जाडीह हाट के समीप शनिवार की सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां पुलिया के नीचे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है।
छठ पर्व को UNESCO सूची में शामिल करने की पहल, अमरप्रीत काले बोले- सांस्कृतिक धरोहर को मिलेगी नई पहचान
भारतीय लोक आस्था और संस्कृति का अद्वितीय पर्व छठ महापर्व अब विश्व मंच पर अपनी पहचान दर्ज कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ा चुका है। केंद्र सरकार ने इस पर्व को UNESCO की Intangible Cultural Heritage (अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर) सूची में शामिल करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दी है।
झारखंड पुलिस के एक आईपीएस सहित 17 पुलिसकर्मियों को मिला वीरता, राष्ट्रपति और सेवा पदक
झारखंड पुलिस के एक आईपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को वीरता, राष्ट्रपति और सराहनीय सेवा पदक मिला है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न श्रेणियों में इन सभी 17 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
झारखंड के पांच दलों का मान्यता रद्द होने का खतरा, चुनाव आयोग का नोटिस जारी
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने झारखंड के पांच राजनीतिक दलों को नोटिस जारी किया है। इनमें हजारीबाग के आपका हमारा पार्टी, गिरिडीह के बहुजन सदन मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम के झारखंड दिशाेम पार्टी, रांची के हम किसान पार्टी एवं झारखंड जनाधिकार पार्टी सम्मिलित हैं।
विनय चौबे की जमानत नहीं हुई मंजूर, 3 महीने से जेल में बंद
झारखंड हाईकोर्ट ने वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय चौबे को बड़ा झटका दे दिया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार विनय चौबे की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद विनय चौबे को अब जेल में ही रहना पड़ेगा।
16 अगस्त को नेमरा में दिशोम गुरु का श्रद्धकर्म, रांची ट्रैफिक पुलिस ने जारी की दिशानिर्देश
रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में 16 अगस्त 2025 को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का श्रद्धकर्म कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रांची ट्रैफिक एसपी की ओर से ट्रैफिक को लेकर जरूरी गाइडलाइन जारी की गई है।