झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मुठभेड़, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया, एसएलआर राइफल बरामद
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता में इस समय पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है। एक एसएलआर राइफल भी बरामद की है।
धनबाद: पैसों के विवाद में गोली चलने से कबाड़ व्यवसायी घायल, अस्पताल में भर्ती
धनबाद से अपराध का एक मामला सामने आया है, जहां धनसार थाना क्षेत्र के रानी रोड स्थित भुदा महावीर नगर में पैसों के लेन-देन को लेकर गोली चली है। इस गोलीबारी में कबाड़ व्यवसायी 21 वर्षीय नीरज साव गंभीर रूप से घायल हो गया है।
शिबू सोरेन के श्राद्ध-कर्म में जुटेंगे एक लाख लोग, नेमरा में 4 हेलीपैड तैयार; 15 को दशकर्म, 16 को संस्कार भोज
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध-कर्म की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। हिंदी और संथाली भाषा में कार्ड छपवाए गए हैं, जिसका वितरण शुरू हो गया है। 15 अगस्त को दशकर्म और 16 अगस्त को संस्कार भोज होगा। इसमें करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम ने AFC एशिया कप में किया क्वालीफाई, झारखंड की तीन बेटियों का हुआ चयन
20 साल का इंतजार खत्म कर भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम ने एएफसी एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस ऐतिहासिक सफलता को भारत की झोली में डालने वाली टीम में झारखंड की तीन बेटियां शामिल थीं, जिनमें गुमला जिले की विकसित बड़ा, बबीता कुमारी और मिशिमा कुमारी शामिल हैं।
पूर्व वार्ड पार्षद मो. असलम को हाईकोर्ट से जमानत, बाहर आते ही पुलिस ने किया हिरासत में
हाईकोर्ट ने मंगलवार को युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पूर्व वार्ड पार्षद मो. असलम को जमानत दे दी है। जस्टिस ने अंबुज नाथ की अदालत ने उसे 20-20 हजार के निजी मुचलके जमा करने की शर्त पर बेल दी है। वहीं दूसरी ओर जैसे ही उसे बेल मिली पुलिस ने उसे फिर से हिरासत में ले लिया है।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 9 IPS और 40 DSP होंगे तैनात
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का श्राद्ध कर्म 16 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
धनबाद बार एसोसिएशन चुनाव: 103 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, 16 पदों पर जोरदार मुकाबला
धनबाद बार एसोसिएशन के 16 पदों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुल 103 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। नामांकन के आखिरी दिन 11 अगस्त को 15 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। कोर्ट परिसर का माहौल पूरी तरह चुनावी हो चुका है।
स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में झारखंड के 43 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा सम्मान, देखें पूरी सूची
स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में इस बार राज्य के 43 पुलिस अधिकारी, जवान विभिन्न पदकों से अलंकृत होंगे। ये पदक गत वर्ष 2024 में 26 जनवरी व 15 अगस्त को केंद्र से घोषित हुए थे।
मंत्री नेहा तिर्की ने राहुल गांधी-खड़गे की हिरासत की निंदा, चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, भारत गठबंधन के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा की है।
झारखंड में मुख्य सचिव व डीजीपी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस, गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने जानकारी दी
गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी पर बाबा मंदिर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद, सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर इसे विशेषाधिकार हनन का मामला बताया था।