नेमरा में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि देने पहुंचे पप्पू यादव

News Saga Desk

रामगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री देशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध के अंतिम दिन पूरे राज्य से लोगों का हुजूम उनके पैतृक गांव नेमरा में पहुंचने लगा। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी लंबे चौड़े काफिले के साथ नेमरा पहुंच गए हैं। लगभग 11:00 बजे राज्यपाल संतोष गंगवार के भी आने की सूचना है। नेमरा में पुलिस प्रशासन द्वारा चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गई है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। गुरु जी के पैतृक आवास से तीन-चार किलोमीटर पहले ही वाहनों को रोक दिया जा रहा है। फिर वहां से टेंपो और टोटो के माध्यम से लोगों को गुरु जी के पैतृक आवास तक पहुंचाया जा रहा है।रोड के दोनों किनारे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्टैडी से डटे हैं। जगह-जगह स्वास्थ्य सुविधा को लेकर मेडिकल कैंप भी लगाए गए।


Read More News

जेपीएससी की एपीपी भर्ती परीक्षा का परिणाम विवादों में, दो सदस्यों की आपत्ति के बावजूद जारी हुआ रिजल्ट

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सहायक लोक...

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More