अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

News Saga Desk

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक से सटे मिर्जाडीह हाट के समीप शनिवार की सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां पुलिया के नीचे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर जुट गए।

सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों और ग्रामीणों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत कैसे हुई है। शव की स्थिति और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Read More News

जेपीएससी की एपीपी भर्ती परीक्षा का परिणाम विवादों में, दो सदस्यों की आपत्ति के बावजूद जारी हुआ रिजल्ट

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सहायक लोक...

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More