दनुआ घाटी में पलटा कोयला लोडेड ट्रक, लगी 10 किमी तक लंबी जाम
हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। दनुआ घाटी में एक कोयला लोडेड ट्रक पलट गया, जिससे ट्रक के ड्राइवर और खलासी को हल्की चोटें आईं। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद, स्थानीय पुलिस प्रशासन और चोरदाहा चेकपोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंची
कैबिनेट की बैठक में आज पेश किया जाएगा स्वास्थ्य बीमा योजना का नया प्रस्ताव
झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक आज मंगलवार शाम 4 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी। इस बैठक में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ का संशोधित प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य के कर्मचारियों, विधायकों और सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलने वाले बीमा लाभ से जुड़ी नई नियमावली तैयार की गई है।
राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिए गाइडलाइन जारी, जानिये क्या करना होगा और क्या नहीं
झारखंड राज्य में उद्योगों की स्थापना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत उद्योगों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे किसी भी नाले, नदी या जलधारा के प्रवाह को बाधित नहीं करेंगे। इसके अलावा, नदी के पास प्रस्तावित इकाई की दूरी उच्चतम बाढ़ स्तर के बिंदु से मापी जाएगी।
बीजीएच के चिकित्सा प्रमुख से 20.86 लाख की ठगी
साइबर अपराधियों ने बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) के चिकित्सा प्रमुख डॉ. विभूति भूषण करुणामय को डरा-धमकाकर उनसे 20,86,947 रुपए ठग लिए। अपराधियों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी थी। डॉक्टर ने इस मामले में सेक्टर 4 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
JMM ने शुरू किया सदस्यता अभियान, 50 लाख नए सदस्य जोड़ना है लक्ष्य
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 2024 के विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद उत्साहित है। ऐसे में अब पार्टी अपनी स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। आगामी महाधिवेशन से पहले झामुमो ने 50 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत पूरे राज्य में तेजी से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
गणतंत्र दिवस पर पहली बार झारखंड की बेटियां बैंड प्रस्तुति देंगी
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर इस बार पूर्वी सिंहभूम के पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा की छात्राएं बैंड प्रस्तुति देंगी। यह पहला मौका है, जब झारखंड की छात्राएं इस कार्यक्रम में बैंड की प्रस्तुति देंगी। कर्तव्य पथ पर रोस्ट्रम में प्रदर्शन करने के लिए देश के तीन स्कूलों को चुना गया है
झारखंड में पर्यटक अब ग्लास ब्रिज पर स्काई वॉक का ले सकेंगे आनंद, इन जगहों पर होगा निर्माण
झारखंड के पर्यटकों के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य के तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जल्द ही ग्लास ब्रिज और स्काई वॉक की सुविधा शुरू की जाएगी। यह योजना बिहार के राजगीर में बने ग्लास ब्रिज की तर्ज पर लागू की जा रही है।
JMM नेता का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमाे.) के वरिष्ठ नेता के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर महतो (70) का शव बरामद हुआ है। बताया गया कि रविवार देर शाम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित धन्यडीह इलाके के ईट भट्ठे के पड़ा मिला। वही पास में उनका घर भी हैं।
लातेहार में दो हाइवा के बिच भीषण टक्कर, एक चालक की मौत
जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 22 पर बरनी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को दो हाइवा में भीषण टक्कर हो गयी। इस घटना में एक चालक की मौत हाइवा में दबकर कर हो गयी।मृतक की पहचान मो.सुहेल( 30) केरेडारी, हजारीबाग के रूप में हुई ।वहीं दूसरा चालक टंडवा निवासी मिथलेश साव गंभीर रूप से घायल हो गया ।
दुर्घटना में तीन की मौत, मृतकों की हुई पहचान
विष्णुगढ़ के नरकी में सदारो गांव के समीप बोकारो के फुसरो जा रही यात्री बस का टायर फटने से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना रविवार देर शाम की है। अनियंत्रित बस इस दौरान सड़क पर पलट गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को मृतकों की पहचान हो सकी है।