डिज्नीलैंड मेला देखकर निकली लड़की को अगवा कर किया गया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से एक लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला मंगलवार को सामने आया है। लड़की अपनी सहेली के साथ डिज्नीलैंड मेला देखकर निकली थी और स्टेशन की ओर जा रही थी।
झारखंड के पाकुड़ में सबसे अधिक 145 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड
झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश 145.6 मिमी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राजधानी रांची में 14.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
रवि यादव फायरिंग कांड: तीन अपराधी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में की थी वारदात
परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित कीताडीह के ग्वालापट्टी में बीते 5 अगस्त को अपराधियों ने रेकी कर रवि यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए जमशेदपुर की पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
बाबूलाल मरांडी का दावा: पुलिस प्रशासन सत्ता की कठपुतली बन चुका है!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए एसक पर पोस्ट किया है. उन्होंने रविवार 10 अगस्त को रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पोस्ट करते हुए लिखा, “रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में कल एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
सांसद निशिकांत दुबे की राज्य सरकार से मांग: बाबाधाम में पूजा के लिए स्थानीय लोगों को समय आवंटित करें
सांसद निशिकांत दुबे ने संथाल परगना और खास कर देवघर के लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार से एक आग्रह किया है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग रखी है कि स्थानीय लोगों को बाबा धाम में पूजा करने के लिए प्रत्येक दिन एक समय निर्धारित किया जाए।
बंधु तिर्की ने पेसा कानून संशोधन को लेकर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को दिए सुझाव
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने आज ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान बंधु तिर्की ने पेसा कानून को लेकर तैयार प्रारूप में आवश्यक संशोधन से संबंधित सुझावों का दस्तावेज सौंपा।
सूर्या हांसदा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, कल आई थी गिरफ्तारी की खबर
पुलिस के नज़रों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी और पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा को आज गोड्डा के ललमटिया इलाके में पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। बता दें कि बीते कल रविवार को देवघर से इसके गिरफ्तारी की खबरें आई थी और आज एनकाउंटर की खबर आने के बाद हलचल मच गई है।
छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की जमानत याचिका, हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी
लैंड स्कैम के आरोपी और रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने रांची PMLA कोर्ट और हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
अगले 4 दिनों तक तेज बारिश और वज्रपात के साथ तूफानी हवाओं की संभावना
मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में आज से अगले 4 दिनों तक बारिश के साथ हवाएं और वज्रपात की आशंका जताई है। वहीं तापमान फिलहाल सामान्य रहने वाले हैं।
डालटनगंज स्टेशन के पार्किंग में बेकाबू कार ने आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को रौंदा, नशे में धुत चालक की जमकर हुई धुनाई
डालटनगंज रेलवे स्टेशन के न्यू पार्किंग में रविवार रात नशे में धूत एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए आधा दर्जन यात्रियों को रौंद दिया। जख्मी यात्रियों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर टीओपी 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया है।