धनबाद में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
करकेंद दुर्गा मंदिर के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए थे, जिनमें 17 वर्षीय नेहाल कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह केंदुआ थाना क्षेत्र के हाजरा बस्ती, गोधर का रहने वाला था।
कुएं से युवक- युवती का शव बरामद
पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया गांव के कच्चे कुएं से रविवार रात युवक- युवती का शव बरामद हुआ। प्रेम प्रसंग में हत्या कर दोनों के शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। दोनों शव की पहचान हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कब्जे में लिया।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन: दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन हो गया है। वे 81 साल के थे। दिशोम गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध सोरेन ने आज सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक उन्हें सुबह 8.56 बजे मृत घोषित किया गया।
पत्नी ने पति को पहले लाठी से पीटा फिर फंदे से लटकाया, गिरफ्तार
पलामू | पत्नी ने पति को पहले लाठी से पीटा। जब वह बेहोश हो गया तो उसकी हत्या करने के लिए फंदे से लटका दिया। हालांकि इस घटना में पति की मौत नहीं हुई लेकिन वह जीवन और मौत से जूझ रहा है। उसका इलाज चल रहा है। होश आने पर दिए गए बयान के बाद पत्नी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया।
शिक्षकों ने जाना एनईपी की बारीकियां
रांची | सीबीएसई की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (फाउंडेशनल स्टेज) विषय पर रविवार को धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम (कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम) का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलेभर से पहुंचे प्रतिभागी शिक्षकों ने एनईपी की बारीकियां के बारे जानकारी हासिल की।
भक्ति और साधना से महादेव को प्राप्त कर सकता है मानव: स्वामी गंगाधर
खूंटी | भक्ति और साधना करने से मानव महादेव को प्राप्त कर सकता है। महादेव परम पिता परमेश्वर हैं, इन्हें हम अपने -अपने युक्ति से पाना चाहते हैं। लेकिन सच्चे गुरु का बताया मार्ग शास्त्र सम्मत होता है, और इन मार्ग पर चलकर कितने संत-महात्माओं ने परमात्मा का साक्षात्कार किया। उक्त बातें ऋषिकेश आश्रम के स्वामी गंगाधर महाराज ने मलियादा आश्रम में प्रवचन करते हुए कही।
अपहरण कांड से जुड़े एक महिला सहित तीन आरोपित मुठभेड़ में पकड़े गए
पूर्वी सिंहभूम | मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 14 में शनिवार की रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ के बाद तीन अपहरणकर्ताओं को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों में कलीम खान, अजहर उर्फ बाबू और आमिर खान शामिल हैं, जबकि एक युवती को भी हिरासत में लिया गया है।
इलाजरत मंत्री रामदास सोरेन से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष , स्वास्थ्य की ली जानकारी
रांची | शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत को लेकर दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और मंत्री संजय प्रसाद यादव ने अस्पताल पहुंचकर मंत्री सोरेन की स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनका हालचाल जाना। बताया गया कि फिलहाल शिक्षा मंत्री की हालत गंभीर है, लेकिन तबियत स्थिर है। मंत्री इरफान अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह जानकारी रविवार को दी है।
मंत्री रामदास सोरेन के जल्द ठीक होने के लिए बेटी ने की विशेष पूजा
पूर्वी सिंहभूम | पिता की सलामती के लिए एक बेटी मन्नत मांगने जमशेदपुर से 25 किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ों पर रविवार को बोड़ाम के लावजोड़ा स्थित प्रसिद्ध हाथीखेदा मंदिर पहुच गई । राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर उनकी बेटी रेणु सोरेन ने हाथ जोड़कर ईश्वर से विनती की कि उनके पिता जल्दी स्वस्थ हों और फिर से जनसेवा के पथ पर लौटें।
मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए हुई विशेष पूजा
पूर्वी सिंहभूम | झारखंड सरकार के शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन की अस्वस्थता की खबर से जहां पूरे राज्य में चिंता का माहौल है।