गुरुद्वारा का दान पेटी तोड़कर 45 हजार की चोरी
पूर्वी सिंहभूम | परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा स्थित गुरुद्वारा साहिब में शनिवार रात चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर लगभग 40 से 45 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पूरी घटना गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों और सिख समुदाय में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
रांची में महिला ने अपने दो बच्चों संग की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
रांची | रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा स्थित नागेश्वर इन्क्लेव में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली। मामला रविवार को प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जगन्नाथपुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
श्रावण माह के अंतिम रविवार को बाबा आम्रेश्वर धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब
खूंटी | पवित्र श्रावण माह के अंतिम रविवार को खूंटी जिले के सुप्रसिद्ध बाबा आम्रेश्वर धाम सहित सभी शिवालयों में तड़के साढ़े तीन बजे से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा आम्रेश्वर धाम में तो भक्तों को ऐसा सैलाब उमड़ा कि लोगों को पूजन के लिए घंटो कतार में इंतजार करना पउ़ा।
बिल्डिंग में लगी आग, दो दुकान जले
रांची | राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित सहजानंद चौक के पास रविवार को एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस अगलगी में दो स्टेशनरी की दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
पूर्वी सिंहभूम | साकची थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने पार्किंग में खड़ी दो कारों का शीशा तोड़कर नकद 50 हजार रुपये और कई कीमती सामान की चोरी कर ली।
एचईसी में आउटसोर्सिंग नीति लागू करने के लिए मजदूरों पर बनाया जा रहा दबाव : लालदेव
हटिया कामगार यूनियन, एटक के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचईसी) प्रबंधन पर ठेका मजदूरों के शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एचईसी प्रबंधन पर कामगारों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
SC आरक्षण बहाली और राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग पर राजभवन के सामने प्रदर्शन, अमर बाउरी ने दी समर्थन में मौजूदगी
अनुसूचित जाति आयोग के गठन, आरक्षण की बहाली और राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति समन्वय समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एससी समुदाय के लोग राजभवन के सामने एकत्रित हुए।
अस्वस्थ हैं भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की मुलाकात
भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव के अस्वस्थ होने की सूचना सामने आई है। वर्तमान में उनका इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है। पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मेडिका अस्पताल पहुंचकर विधायक अनंत प्रताप देव से मुलाकात की।
जमशेदपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर हत्या का शक, घर से लापता
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती में एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मनीषा कौर के रूप में हुई है।
जेल में बंद डॉक्टर का तबादला, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठे
झारखंड में जेल में बंद स्वास्थ्यकर्मियों का भी ट्रांसफर कर दिया जा रहा है। दरअसल झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में राज्यभर में बड़े पैमाने पर स्वास्थ्यकर्मियों का स्थानांतरण किया है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि जिन डॉक्टर पर भ्रष्टाचार के आरोप साबित हो चुके हैं और जो फिलहाल सेंट्रल जेल हजारीबाग में बंद हैं,