ठेका कर्मियों का अपग्रेडेशन नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: हेमराज
पश्चिम सिंहभूम | पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) गुवा खदान में कार्यरत ठेका कर्मियों और ड्राइवरों के अपग्रेडेशन को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर रविवार को सशक्त संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ठेका कर्मियों ने भाग लिया।
झारखंड-ओडिशा सीमा क्षेत्र के करमपदा-राउरकेला रेल खंड पर नक्सलियों लगाया पोस्टर,रेलवे ने रोका परिचालन
पश्चिम सिंहभूम | झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले से सटे झारखंड-ओडिशा सीमा क्षेत्र के करमपदा-राउरकेला रेल खंड पर नक्सलियों द्वारा पोस्टर और बैनर लगाए जाने के बाद रेलवे ने इस रूट पर एहतियातन ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है।
गोड्डा जिले में सबसे अधिक 170 मिलीमीटर बारिश दर्ज
रांची | राज्य में सबसे अधिक बारिश गोड्डा जिले के पथरगामा में 170 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई।यह जानकारी रविवार को मौसम विभाग ने दी।वहीं इस दौरान राज्य के कई अन्य इलाकों भी भारी बारिश रिकार्ड की गई।
तकनीकी कारणों से कई ट्रेन रद्द
पूर्वी सिंहभूम | रेलवे प्रशासन की ओर से विभिन्न तकनीकी और परिचालन कारणों से कई कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में रविवार को बदलाव किए गए हैं। इनमें कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, कुछ को आंशिक रूप से शॉर्ट टर्मिनेट-शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को पुनर्निर्धारित समय पर चलाया जाएगा। यह प्रभाव 4 अगस्त से लागू रहेगा।
गुरुद्वारा का दान पेटी तोड़कर 45 हजार की चोरी
पूर्वी सिंहभूम | परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा स्थित गुरुद्वारा साहिब में शनिवार रात चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर लगभग 40 से 45 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पूरी घटना गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों और सिख समुदाय में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
रांची में महिला ने अपने दो बच्चों संग की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
रांची | रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा स्थित नागेश्वर इन्क्लेव में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली। मामला रविवार को प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जगन्नाथपुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
श्रावण माह के अंतिम रविवार को बाबा आम्रेश्वर धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब
खूंटी | पवित्र श्रावण माह के अंतिम रविवार को खूंटी जिले के सुप्रसिद्ध बाबा आम्रेश्वर धाम सहित सभी शिवालयों में तड़के साढ़े तीन बजे से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा आम्रेश्वर धाम में तो भक्तों को ऐसा सैलाब उमड़ा कि लोगों को पूजन के लिए घंटो कतार में इंतजार करना पउ़ा।
बिल्डिंग में लगी आग, दो दुकान जले
रांची | राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित सहजानंद चौक के पास रविवार को एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस अगलगी में दो स्टेशनरी की दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
पूर्वी सिंहभूम | साकची थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने पार्किंग में खड़ी दो कारों का शीशा तोड़कर नकद 50 हजार रुपये और कई कीमती सामान की चोरी कर ली।
एचईसी में आउटसोर्सिंग नीति लागू करने के लिए मजदूरों पर बनाया जा रहा दबाव : लालदेव
हटिया कामगार यूनियन, एटक के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचईसी) प्रबंधन पर ठेका मजदूरों के शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एचईसी प्रबंधन पर कामगारों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।