झारखंड के 11 जिलों में सात को भारी बारिश की आशंका
झारखंड के 11 जिलों में गुरुवार को कहीं -कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है उनमें राज्य के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिले शामिल हैं। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां शामिल है।
मौसम ने डाला खलल, सड़क मार्ग से नेमरा रवाना हुए राहुल गांधी और खड़गे
आज झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का आगमन हुआ। वे झारखंड आंदोलन के पुरोधा, जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे।
पिता को मुखाग्नि देंगे हेमंत सोरेन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतिम संस्कार से पूर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया जा रहा है, जिसमें नेमरा गांव के लोग पूरी आस्था और भावनाओं के साथ शामिल हो रहे हैं।
जल्द बुलाया जाएगा विधानसभा का मानसून सत्र, विश्व आदिवासी दिवस पर सादगी से होगा आयोजन
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र जल्द बुलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के कारण एक अगस्त से प्रारंभ हुए झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को दूसरे दिन चार अगस्त को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
गुरुजी के निधन पर भावुक हुए बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, कहा- आज जो हूं, वो आपके कारण हूं
बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने गुरुजी के निधन को लेकर अपने फेसबुक अकाउंट से एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “आदरणीय बाबा आज जो कुछ भी हूं, आपका आशीष और आपका अनुकरण कर हूं। आज एक युग का अंत हो गया लेकिन आप सदा ही हम सभी के पूजनीय रहेंगे।
गुरुजी के अंतिम संस्कार के बाद राहुल गांधी कल चाईबासा कोर्ट में होंगे पेश
कांग्रेस नेता एवं संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 6 अगस्त को चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में पेश होना होगा। झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उन्हें सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
विधानसभा पहुँचा गुरु जी का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर ले आया गया है। जहां राजकीय सम्मान के साथ इन्हें श्रद्धांजलि देकर विदाई दी गई। साथ ही अब उन्हें जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।
दिशोम गुरु के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे राहुल गांधी और खड़गे
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार कार्यक्रम की तैयारियां लगातार पूरी की जा रही है। नेमरा में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड्गे भी शामिल होंगे।
“बाबा अब आप आराम कीजिए, वचन मैं निभाऊंगा” — CM हेमंत सोरेन का भावुक संदेश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन के निधन के बाद एक बड़ा भावुक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाएं, अपनी और अपने पिता की कहानियां लिखी है, अपने दुखों को बयाँ किया हैं। उन्होंने कहा कि मैंने केवल एक पिता नहीं खोया मैंने झारखंड का मजबूत स्तंभ खोया है।
दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पप्पू यादव, संजय सिंह समेत कई दिग्गज नेता
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन हेतु आज रांची के मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर आमजन और राजनीतिक हस्तियों के लिए रखा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।