दंपति विवाद में हिंसा की हद: डंडे से पीटकर पत्नी की गर्दन मरोड़ी, मौके पर मौत
पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां उलडंडा के बागी गांव पाचोपड़वा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पहले तो डंडे से जमकर पीटा, उसके बाद उसकी गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी। आरोपी का नाम विपन बताया जा रहा है।
श्राद्ध तक नेमरा में ही रहेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
पिता के श्राद्धकर्म तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेमरा में ही रहेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि देने के बाद अब कुछ दिनों तक नेमरा में ही ठहरे रहेंगे। मुख्यमंत्री ने अंतिम संस्कार संबंधी सभी विधियों में पूरी हिस्सेदारी निभाने का निर्णय लिया है।
गुमला में बड़ी कामयाबी: 15 लाख का इनामी PLFI कमांडर मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर
गुमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार की देर रात एक मुठभेड़ में पीएलएफआई का मुख्य नक्सली मार्टिन केरकेट्टा को पुलिस ने मार गिराया है।
चाईबासा कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी, अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मामला
चाईबासा कांग्रेस नेता और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह 11 बजे चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होंगे। राहुल गांधी मंगलवार से झारखंड में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया था।
झारखंड के 11 जिलों में सात को भारी बारिश की आशंका
झारखंड के 11 जिलों में गुरुवार को कहीं -कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है उनमें राज्य के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिले शामिल हैं। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां शामिल है।
मौसम ने डाला खलल, सड़क मार्ग से नेमरा रवाना हुए राहुल गांधी और खड़गे
आज झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का आगमन हुआ। वे झारखंड आंदोलन के पुरोधा, जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे।
पिता को मुखाग्नि देंगे हेमंत सोरेन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतिम संस्कार से पूर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया जा रहा है, जिसमें नेमरा गांव के लोग पूरी आस्था और भावनाओं के साथ शामिल हो रहे हैं।
जल्द बुलाया जाएगा विधानसभा का मानसून सत्र, विश्व आदिवासी दिवस पर सादगी से होगा आयोजन
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र जल्द बुलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के कारण एक अगस्त से प्रारंभ हुए झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को दूसरे दिन चार अगस्त को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
गुरुजी के निधन पर भावुक हुए बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, कहा- आज जो हूं, वो आपके कारण हूं
बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने गुरुजी के निधन को लेकर अपने फेसबुक अकाउंट से एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “आदरणीय बाबा आज जो कुछ भी हूं, आपका आशीष और आपका अनुकरण कर हूं। आज एक युग का अंत हो गया लेकिन आप सदा ही हम सभी के पूजनीय रहेंगे।
गुरुजी के अंतिम संस्कार के बाद राहुल गांधी कल चाईबासा कोर्ट में होंगे पेश
कांग्रेस नेता एवं संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 6 अगस्त को चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में पेश होना होगा। झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उन्हें सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है।