4 अगस्त तक बारिश का यलो अलर्ट जारी, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी; अब तक सामान्य से 50% ज्यादा वर्षा
झारखंड में फिलहाल बारिश होने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग ने 4 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी किया है और विभिन्न जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही तेज हवा के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।
आज से शुरू झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, हंगामे के आसार
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होने वाला है, जो कि 7 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र के 5 कार्यदिवस होंगे। वहीं 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025- 2026 का पहला अनुपूरक बजट सरकार द्वारा पेश किया जायेगा। इस मानसून सत्र के दौरान सरकार के द्वारा कई महत्वपूर्ण विधेयक लाये जा सकते हैं।
धनबाद आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, IIT-ISM के 20 गोल्ड मेडलिस्ट को करेंगी सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज IIT-ISM धनबाद पहुंचेंगी, जहां वह मुख्य अतिथि के रूप में 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं।
भाजपा SC मोर्चा झारखंड अध्यक्ष ने राज्यपाल से की भेंट, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा मांगपत्र
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। नेताओं ने राज्य में अनुसूचित जाति समाज पर हो रहे अत्याचारों के निवारण के लिए एक मांग-पत्र सौंपा।
भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी का वार, बोले– विरोधियों को फर्जी मामलों में फंसा रही है सरकार
झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार अपने विरोधियों, विशेषकर हिंदू समाज से जुड़े लोगों को षड्यंत्र के तहत फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने का प्रयास कर रही है।
विधानसभा मानसून सत्र से पहले रवीन्द्र नाथ की अध्यक्षता में बैठक, सफल संचालन को लेकर CM हेमंत सोरेन हुए शामिल
आगामी 1 अगस्त से 7 अगस्त 2025 तक आहूत षष्ठम झारखण्ड विधानसभा के तृतीय सत्र (मानसून सत्र) के सफल, व्यवस्थित और सुचारु संचालन को लेकर आज झारखंड विधानसभा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने की।
हजारीबाग: नीलांबर इनक्लेव में बड़ी चोरी, 3 मिनट में फ्लैट का ताला तोड़कर 15 लाख लेकर फरार हुए चोर
हजारीबाग शहर के पॉश इलाके कोर्रा थाना क्षेत्र में स्थित नीलांबर इनक्लेव अपार्टमेंट में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने अपार्टमेंट के पांचवें तल पर स्थित एक फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपए नकद चुरा लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
कल से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र, आज भर चलेगी तैयारियों की बैठकों की श्रृंखला
। झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 1 अगस्त (कल) से 7 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जाएगा। सत्र के दौरान कुल पांच कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। इस बीच राज्य सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट 4 अगस्त को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।
देवघर एयरपोर्ट पर मंत्री दीपिका पांडेय ने किया राष्ट्रपति का स्वागत, कहा- पूरे झारखंड के लिए गर्व का पल
झारखंड की धरती एक बार फिर गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बना, जब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवभूमि देवघर पहुंचीं। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने देवघर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
रांची से अगवा छात्रा बरामद, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
राजधानी के व्यस्तम इलाका सिरमटोली चौक से बुधवार की सुबह एक स्कूली छात्रा को अगवा कर लिया गया। ई रिक्शा से स्कूल जा रही छात्रा को अगवा करने के क्रम में अपराधियों ने सिरमटोली चौक के समीप फायरिंग भी की। सरेराह हुई इस घटना के बाद हरकत में आयी पुलिस ने काफी सक्रियता दिखायी।